Skip to main content

ताजा खबर

Watch Video: दीप्ति शर्मा ने मांगी खास Wish और मोहम्मद शमी ने कर दिया पूरा

Watch Video: दीप्ति शर्मा ने मांगी खास Wish और मोहम्मद शमी ने कर दिया पूरा

Mohammad Shami (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल ही में CEAT Cricket Rating Awards सेरेमनी अटैंड करने पहुंचे थे। शमी ने “वनडे बॉलर ऑफ द ईयर” का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसी बीच मोहम्मद शमी का अवॉर्ड सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने शमी से अपने भाई के साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए अनुरोध किया, जिसे शमी ने मान लिया। शमी के इस व्यवहार पर फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें मोहम्मद शमी का वो वीडियो-

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शमी अपने नए लुक से भी बटोर रहे सुर्खियां

मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर नए हेयरकट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अपने नए लुक से शमी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने कुछ वक्त पहले ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था और अब उनके सिर पर काफी घने बाल आ चुके हैं।

रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं शमी

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए पिछला मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था। टूर्नामेंट के बाद शमी को टखने में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा। शमी इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज, आईपीएल 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

तेज गेंदबाज इस वक्त एनसीए में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। फिजियो और ट्रैनर्स उनके साथ मिलकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि अक्टूबर तक शमी 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल कर पाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए आ सकते हैं नजर

मोहम्मद शमी को दलीप ट्रॉफी के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि वह रणजी ट्रॉफी में कम से कम एक मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर से शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट शमी को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज में आराम देना चाहेगी।

बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। शमी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...