Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: हार्दिक-क्रुणाल ने फैंस को दिखाया Attitude…! वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

Hardik Pandya and Krunal Pandya (Photo Source: Instagram)

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बरोदा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर दोनों भाईयों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फैंस को इग्नोर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस हार्दिक को प्लीज-प्लीज कहकर फोटो और ऑटोग्राफ के लिए गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन हार्दिक और क्रुणाल जल्दबाजी में वहां से निकल गए।

देखें हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या का वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Himanshu panchal (@0_himanshu_7)

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के इस वायरल वीडियो पर फैंस नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

SMAT 2024 में खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में बरोदा के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। केरल के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 23 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की 47 रन की विस्फोटक पारी खेली। हार्दिक की पारी के चलते बरोदा ने 52 गेंदें शेष रहते हुए 110 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

इससे पहले तमिलनाडु के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने 30 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेल टीम को मैच जीताया था। हार्दिक के चलते ही बरोदा ने 20 ओवरों में 222 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। बरोदा की टीम चार में चारों मुकाबले जीतकर ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक-क्रुणाल

आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। पिछले सीजन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक था, पांच बार की चैंपियन ने 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते थे और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर जगह बनाई थी।

वहीं, क्रुणाल पांड्या को ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वह पिछले तीन सालों से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे।

আরো ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...