Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: सपोर्ट स्टाफ को गेंदबाजी के गुर सीखाते नजर आए अश्विन, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

WATCH: सपोर्ट स्टाफ को गेंदबाजी के गुर सीखाते नजर आए अश्विन, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

R Ashwin (Photo Source: X)

18 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2024 एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेला। दिग्गज गेंदबाज को गाबा टेस्ट के प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी।

अश्विन के संन्यास के बाद फैंस और दिग्गज खिलाड़ी दुखी है, क्योंकि एक युग का अंत हो चुका है। इस बीच, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर अश्विन से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया है।

सपोर्ट स्टाफ को अश्विन ने सीखाई गेंदबाजी

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रविचंद्रन अश्विन एक-एक कर सभी सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को गेंदबाजी कैसे करनी है यह बताते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा भी है।

यहां देखें वीडियो-

अश्विन के संन्यास को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर का क्या कहना है?

अश्विन के संन्यास को लेकर भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में हैं। इस बीच, गेंदबाज के रिटारमेंट को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

“आपको एक युवा गेंदबाज से मॉर्डन क्रिकेट के दिग्गज के रूप में विकसित होते देखने का सौभाग्य कुछ ऐसा है जिसे मैं दुनिया के लिए भी नहीं बदलूंगा! मुझे पता है कि आने वाली जनरेशन कहेंगीं कि मैं अश्विन की वजह से गेंदबाज बना! आपकी कमी खलेगी भाई!”

इंटरनेशनल क्रिकेट में अश्विन के प्रदर्शन पर डालें नजर-

अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 25.76 की औसत से 3503 रन बनाए हैं और 2.84 की इकॉनमी से 537 विकेट लिए हैं। वनडे में उन्होंने 16.44 की औसत से 707 रन और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट लिए। वहीं, टी20 में 26.29 के औसत से 184 रन बनाए हैं और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट लिए।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...