Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: लाबुशेन का कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली ने गाबा के फैंस को किए ऐसे इशारे, वीडियो वायरल

Virat Kohli (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जा रहा है। बारिश के चलते पहले दिन मात्र 13.2 ओवरों का खेल ही हो पाया था। दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहले सेशन में शानदार खेल दिखाते हुए तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विराट कोहली मैदान में अपने बेबाक और एनिमेटेड रवैये के लिए जाने जाते हैं, जिसकी एक और झलक मार्नस लाबुशेन के विकेट गिरने के बाद देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने गाबा के फैंस को कराया चुप

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 34वां ओवर नितीश कुमार रेड्डी ने डाला था। पहली गेंद पर तीन रन भागकर स्टीव स्मिथ ने स्ट्राइक मार्नस लाबुशेन को दिया था। दूसरी गेंद को लाबुशेन ने बड़ी जोर से खेला, आउटसाइड एज लगा और दूसरी स्लिप पर तैनात विराट कोहली ने एक शानदार कैच पकड़ा। भारत को इस विकेट की बहुत ज्यादा जरूरत थी, क्योंकि बड़ी साझेदारी पनपती हुई नजर आ रही थी। लाबुशेन का कैच पकड़ने के बाद कोहली ने गाबा के फैंस को चुप रहने का इशारा किया।

यहां देखें वीडियो-

India’s man with the golden arm! 😍

Nitish Kumar Reddy breaks a flourishing partnership as Marnus Labuschagne departs! 👏#AUSvINDOnStar 👉 3rd Test, Day 2, LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/p6wNCCZuTp

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 15, 2024

बता दें, 33वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मार्नस लाबुशेन के खिलाफ जोरदार अपील की थी, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। इसी ओवर के दौरान सिराज ने बेल्स की अदला-बदली की थी, लेकिन फिर जब सिराज वापस से बॉलिंग एंड पर गए तो लाबुशेन ने फिर से बेल्स बदल दीं थी। लाबुशेन के विकेट के लिए शायद सिराज का बेल्स बदलने वाला टोटका काम कर गया, क्योंकि अगले ही ओवर में खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।

ट्रैविस हेड ने ठोका अर्धशतक

मैच की बात करें तो, ट्रैविस हेड एक बार फिर भारत की नाक में दम करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने 71 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, यह उनके टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...