Skip to main content

ताजा खबर

WATCH: चहल ने दिखाया अपना स्पिन का जादू, दूसरे देश में जाकर खेला रेड बॉल क्रिकेट, लिया पांच विकेट हॉल

WATCH चहल ने दिखाया अपना स्पिन का जादू दूसरे देश में जाकर खेला रेड बॉल क्रिकेट लिया पांच विकेट हॉल

Yuzvendra Chahal (Photo Source: X)

स्टार भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मंगलवार को डर्बीशायर के खिलाफ चल रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन II मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए, चहल ने डर्बीशायर की बल्लेबाजी लाइनअप को तहश-नहश कर दिया और शानदार पांच विकेट हॉल लिए। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद फैंस फिर से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग करने लगे हैं।

चहल ने डर्बीशर के खिलाफ नॉर्थम्पटनशर के लिए 45 रन देकर पांच विकेट लिए। भारत के लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज ने इस दौरान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए। चहल ने तीसरी बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच विकेट चटकाए हैं। चहल के लिए काउंटी क्रिकेट का यह सत्र शानदार रहा है।

युजवेंद्र चहल के लिए काउंटी का यह सीजन रहा शानदार

नॉर्थम्पटनशर ने जारी मैच की पहली पारी में 219 रन बनाए। इसके बाद चहल और रॉब केओघ (65 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बदौलत डर्बीशर को 61.3 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया। चहल ने इस दौरान वेन मैडसेन, एन्यूरिन डोनाल्ड, जैक चैपल, एलेक्स थॉमसन और जैक मॉर्ले को पवेलियन भेजा। चहल की टीम के साथी पृथ्वी शॉ का इस काउंटी सत्र में खराब प्रदर्शन जारी है। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में चार और दो रन बनाए। शॉ अपनी पिछली तीन प्रथम श्रेणी पारियों में भी 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए हैं।

इससे पहले चहल ने पिछले महीने वनडे कप में पूर्व काउंटी टीम केंट स्पिटफायर्स के खिलाफ भी पांच विकेट लिए थे। उन्होंने केंट के बल्लेबाजी लाइन अप को तोड़ कर रख दिया था और अपने 10 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके। चहल ने जेडिन डेनली (22), एकांश सिंह (10), ग्रांट स्टेवार्ट (01), बेयर्स स्वानेपोएल (01) और नाथन गिलक्रिस्ट (06) के विकेट चटकाए। केंट 35.1 ओवर में 82 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद नार्थम्पटनशर ने 9 विकेट से जीत हासिल की।

चहल के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों ही प्रारूपों में 217 विकेट झटके। उन्हें आज तक टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला। चहल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...