Skip to main content

ताजा खबर

Wasim Akram Exclusive: “बॉलिंग औसत 100 का और बैटिंग औसत 9 का….”- CT 2025 के लिए पाक स्क्वॉड को लेकर बोले अकरम

Wasim Akram

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होना है। चैंपिंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है लेकिन ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर UAE में खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान ने आठ टीमों वाले टूर्नामेंट के लिए सबसे आखिर में अपने स्क्वॉड का ऐलान किया। पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम में केवल एक स्पेशलिस्ट स्पिनर अबरार अहमद को शामिल करके सभी को चौंका दिया है। पाकिस्तनी स्क्वॉड में 9 बल्लेबाज हैं।

पाक स्क्वॉड में अनुभवी ओपनर फखर जमां की वापसी हुई है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टीम में एक बड़े मुद्दे पर अपनी राय दी है, जो ओपनिंग से जुड़ा है। उन्होंने बाबर आजम को लेकर नई डिमांड रखी है। अकरम चाहते हैं कि बाबर चैंपियंस ट्रॉफी में फखर के साथ ओपनिंग करें।

पाकिस्तान की चैंपियंस की ट्रॉफी स्क्वॉड को लेकर Wasim Akram ने दिया बड़ा बयान

क्रिकट्रैकर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में वसीम अकरम ने कहा कि, ”पाकिस्तान ने जो टीम घोषित की है, वो मैंने अच्छे से नहीं देखी है। फहीम अशरफ टीम में आया है। वह टैलेंटेड क्रिकेटर है। हालांकि, पिछले 20 मैचों में उनका बॉलिंग औसत 100 का है और बैटिंग औसत 9 का है। फहीम को अचानक मौका मिल गया।

खुशदिल को भी अचानक मौका दिया गया है। हम चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक फ्रंटलाइन स्पिनर के साथ उतरेंगे। भारत ने अपने स्क्वॉड में तीन से चार स्पिनर शामिल किए हैं, जिसका कोई तो कारण है। खैर, अब पाकिस्तान टीम सिलेक्ट हो चुकी है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, ”अब ओपनिंग का मसला आएगा। एक रेगुलर ओपनर फखर जमां हैं। खुद का शुक्र है कि फखर की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई। वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में मौजूदा समय में एक अहम खिलाड़ी हैं। मैं, मोहम्मद रिजवान को मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में देख रहा हूं। ऐसे में बाबर आजम को कहें कि वह फखर के साथ ओपनिंग करे। बाबर की तकनीक जबर्दस्त है। बाबर अगर 50 ओवर खेलकर 100 या सवा सौ करेगा तो उसके साथ पूरी टीम की बैटिंग घूमेगी।”

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...