Skip to main content

ताजा खबर

Washington ने डाली इतनी ‘Sundar’ गेंद, कीवी बल्लेबाज Rachin Ravindra के उड़ गए होश

Rachin Ravindra (Image Credit-Instagram)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें कीवी खिलाड़ी Rachin Ravindra ने एक बार फिर से अपने बल्ले का जोर दिखाया है। लेकिन इस बार रचिन अपनी पारी को ज्यादा बड़े मुकाम पर नहीं पहुंचा पाए और सुंदर ने इस बल्लेबाज को दिन में तारे दिखा दिए।

पहले टेस्ट मैच के हीरो थे Rachin Ravindra

जी हां, टीम इंडिया के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में Rachin Ravindra का बल्ला जमकर चला था, इस दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगा दी थी और शानदार शतक लगाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद रचिन को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था पहले टेस्ट मुकाबले के लिए। वैसे पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान ने भी शानदार पारी खेली थी, जहां इस बल्लेबाज ने  टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू शतक लगाते हुए 150 रन बना डाले थे और उनका साथ देते हुए पंत ने 99 रनों की पारी खेली थी।

Rachin Ravindra के तोते उड़ गए इस ‘सुंदर’ गेंद के आगे

*दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में Rachin Ravindra 65 रनों के स्कोर पर हुए आउट।
*वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रचिन को किया 22 गज पर बोल्ड।
*सुंदर की गेंद पर डिफेंस कर रहे थे रचिन, लेकिन गेंद सीधे जाकर लगी Stumps पर।
*वहीं सुंदर की इस गेंद को फैन्स सोशल मीडिया पर जादुई गेंद का नाम दे रहे हैं।

बार-बार देखेंगे आप Rachin Ravindra का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सुंदर की गेंदबाजी ने खुश कर दिया साथी खिलाड़ियों को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

स्पिन गेंदबाजों को नहीं पढ़ पा रही कीवी टीम

दूसरी ओर पुणे में जारी टेस्ट मैच में कीवी टीम स्पिन गेंदबाजों को नहीं पढ़ पा रही है, जिसके चलते टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज पहले ही दिन हावी हो गए। जहां सबसे पहले अश्विन ने लगातार 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड टीम को परेशानी में डाला, उसके बाद सुंदर ने अपनी फिरकी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। वैसे इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव हुए हैं, अब देखना अहम होगा की क्या नतीजा भारतीय टीम के हक में जाता है या नहीं।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...