Skip to main content

ताजा खबर

Vitality Blast 2024: Saif Zaib को इस विचित्र नो बाॅल की वजह से नहीं मिला विकेट, वायरल हुई वीडियो 

Vitality Blast 2024 Saif Zaib को इस विचित्र नो बाॅल की वजह से नहीं मिला विकेट वायरल हुई वीडियो

Vitality Blast 2024 (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट में नो बाॅल गेंदबाजी की गलती की वजह से होती है। बहुत ही कम बार देखा गया है कि नो बाॅल किसी और वजह से हो। सामान्य तौर पर अगर गेंदबाज क्रीज लाइन से आगे से गेंद फेंकता है, तो यह नो बाॅल होती है। इसके अलावा अगर गेंदबाज स्ट्राइक पर मौजूद खिलाड़ी की कमर से ऊपर की गेंद फेंकता है, तो यह नो बाॅल होती है।

लेकिन जारी विटालिटी ब्लास्ट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में एक अजीब तरह की नो बाॅल देखने को मिली है। बता दें कि यह नो बाॅल विकेटकीपर की वजह से हुई है, जिसकी वजह से गेंदबाज सैफ जायब (Saif Zaib) को विकेट नहीं मिल पाया।

गौरतलब है कि विटालिटी ब्लास्ट का तीसरा क्वार्टर फाइनल 5 सितंबर को काउंटी ग्राउंड नाॅर्थम्पटन में Northamptonshire और Somerset के बीच खेला गया। समरसेट के खिलाफ अपना तीसरा ओवर फेंकने आए Saif Zaib ने स्ट्राइक पर मौजूद टाॅम कोहलर कैडमोर को फ्लाइट देते हुए गेंद फेंकी, और इस गेंद को खेलते हुए कैडमोर पूरी तरह से बीट हो जाते हैं।

इस दौरान विकेट के पीछे मौजूद Lewis McManus तेजी से गेंद को कलेक्ट करते हुए स्टंप अपील करते हैं। इस दौरान फैसला तीसरे अंपायर के पास जाता है, लेकिन रिव्यू के दौरान तीसरे अंपायर David Millns ने पाया कि विकेटकीपर ने गेंद को स्टंप लाइन के आगे से पकड़ा है।

इसके बाद उन्होंने ऑनफील्ड अंपायर को नो बाॅल काॅल के लिए कहा। तो वहीं अंपायर के इस फैसले के बाद विकेटकीपर काफी निराश होते हैं। क्योंकि एक तो उन्हें स्टंपिंग का विकेट नहीं मिला और ऊपर से गेंद नो बाॅल भी हो गई। दूसरी ओर, इस स्टंपिंग से बचने के बाद कैडमोर ने 43 गेंदों में 63 गेंदों की शानदार पारी खेली और टीम की 17 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई।

जाने क्या कहता है इससे संबंधित नियम

खेल के नियमों को नियंत्रित करने वाली संस्था मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 27.3 के अनुसार, स्टंप करने वाले को स्टंप की लाइन के सामने खड़ा नहीं होना चाहिए, या उनके शरीर का कोई हिस्सा या दस्ताने स्टंप से आगे नहीं होने चाहिए। जब गेंदबाज गेंद डालता है। यदि विकेटकीपर ऐसा करता है और इससे खेल प्रभावित होता है, तो अंपायर इसे नो बॉल करार दे सकता है।

আরো ताजा खबर

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...

CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच...

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...