Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli & Rohit Sharma आज आखिरी बार दिखेंगे नीली जर्सी में! जीत के साथ करना चाहेंगे अंत

Virat Kohli & Rohit Sharma आज आखिरी बार दिखेंगे नीली जर्सी में! जीत के साथ करना चाहेंगे अंत

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत फ़िलहाल 1-0 से पीछे चल रहा है। सीरीज का पहला मैच टाई हुआ था, वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश आज का मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की होगी।

अगर आज का मैच जीतना है तो उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। इसी बीच हम आपको बता दें कि ये मुकाबला इस साल रोहित और विराट के लिए आखिरी व्हाइट बॉल मुकाबला होगा। इसके बाद दोनों खिलाड़ी इस साल नीली जर्सी में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों। तो आइए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।

दरअसल जून में बारबाडोस में टी -20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद ये साफ़ हो गया था कि ये दोनों प्लेयर्स अब सिर्फ भारत के लिए वनडे और टेस्ट में खेलते हुए दिखेंगे। वहीं भारत का अगला वनडे मैच अब अगले साल होगा। इस साल टीम इंडिया अब टेस्ट और टी-20 मैच ही खेलेगी।

अब अगले साल टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे Virat Kohli & Rohit Sharma

भारतीय टीम 2024 में करीब आधा दर्जन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है, लेकिन कोई भी वनडे सीरीज 2024 में शेड्यूल नहीं है। भारतीय टीम टी20 सीरीज के अलावा टेस्ट सीरीज ही इस साल खेलेगी। विराट और रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं तो वे नीली जर्सी में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वनडे इंटरनेशनल मैच शेड्यूल नहीं हैं। दोनों दिग्गज सिर्फ और सिर्फ व्हाइट जर्सी में नजर आएंगे। भारत को अगले कुछ महीनों में अब 9 टेस्ट खेलने हैं।

बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे थे। रोहित शर्मा ने तो दोनों वनडे मैचों में दमदार अर्धशतक लगाए, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे विराट कोहली दोनों मैचों में फेल रहे। वे दोनों पारियों में lbw आउट होकर पवेलियन लौटे। ऐसे में आज विराट एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...

IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter – X) IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और...

‘भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप से बाहर हो गए हैं पंत’ – CSK के पूर्व बल्लेबाज ने LSG कप्तान पर दिया बड़ा बयान

Rishabh Pant (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना ​​है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप में अपनी जगह खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, पढ़ाई में नहीं था मन, फिर क्रिकेट में यूं बनाई पहचान

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी और सफलता को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पढ़ाई में...