Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने T20I फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

Virat Kohli Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 11 साल के आईसीसी खिताब सूखे को खत्म कर ट्रॉफी अपने नाम की। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कर 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई। भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे विराट कोहली (Virat Kohli), जिन्होंने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की शानदार पारी खेली।

पूरे टूर्नामेंट में विराट के बल्ले से एक भी अच्छी पारी देखने को नहीं मिली थी। लेकिन किंग कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी है। विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। खिताब जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बड़ा खुलासा भी किया। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल उनके करियर का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप और आखिरी टी20 मैच है।

यह मेरा आखिरी टी20 मैच भी है- Virat Kohli

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है। बस मौका, अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे, चाहता था हां मैंने किया है, यह एक ओपन सीक्रेट था। ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम हारते।

विराट कोहली ने आगे बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत के लिए आईसीसी खिताब जीतने का इंतजार काफी लंबा रहा है। और उन्होंने फिर रोहित शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि वह इसे जीतने के सबसे बड़े हकदार थे।

अगली जनरेशन के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय है। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और यह मेरा छठा वर्ल्ड कप है। वह इसके लायक है। इमोशन को रोकना मुश्किल हो गया है और मुझे लगता है कि यह बाद में खत्म हो जाएगी। यह एक अद्भुत दिन है और मैं आभारी हूं। 

टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली (Virat Kohli) ने 12 जून 2010 में भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था। कोहली ने 124 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 48.38 के औसत और 137.2 के स्ट्राइक रेट से 4112 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने 37 अर्धशतक और एक शतक बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...