Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli in IPL Finals: आईपीएल फाइनल्स में कैसा है विराट कोहली का रिकाॅर्ड? यहां जानें 

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X)
IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X)

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इस बार अपना पांचवां आईपीएल फाइनल खेलने के लिए एकदम तैयार है। बता दें कि इस बार का फाइनल मैच 31 मई, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं, अब एक बार फिर से आरसीबी फैंस को विराट कोहली के बल्ले से एक शानदार पारी की उम्मीद होगी, क्योंकि वह आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। यह किंग कोहली के करियर का पांचवां आईपीएल फाइनल होने वाला है। खैर, आइए जानते हैं बीते सालों में खेले गए फाइनल मैचों में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए कैसा प्रदर्शन किया है?

आईपीएल फाइनल्स में विराट कोहली का प्रदर्शन

2009 आईपीएल फाइनल बनाम डेक्कन चार्जस

20 साल के विराट कोहली ने साल 2009 में अपना पहला आईपीएल फाइनल साल 2009 में डेक्कन चार्जस के खिलाफ खेला था। उस मैच में आरसीबी साउथ अफ्रीका के वांडर्स स्टेडियम, जोहानिसबर्ग में 144 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी। युवा विराट कोहली के लिए यह निराशाजनक प्रदर्शन रहा, क्योंकि वह 8 गेंदों में केवल 7 रन ही बना सके।

2011 आईपीएल फाइनल बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

एक रोमांचक मुकाबले में, IPL 2011 के फाइनल में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में RCB का सामना CSK से हुआ। 206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, RCB को IPL फाइनल में एक और करारी हार का सामना करना पड़ा। वे अपने 20 ओवरों में केवल 147 रन ही बना सके और 58 रनों से मैच हार गए। इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 32 गेंदों में मात्र 35 रन बनाए थे।

2016 आईपीएल फाइनल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

साल 2016 का आईपीएल सीजन विराट कोहली के लिए किसी सपने से कम नहीं था। उस सीजन किंग कोहली ने 973 रन बनाए थे, जो अब किसी खिलाड़ी द्वारा एक सीजन में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। खैर, फाइनल मैच में विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी। मुकाबले में आरसीबी को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

2025 आईपीएल फाइनल बनाम पंजाब किंग्स

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का चौथा फाइनल पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। मुकाबले में आरसीबी ने 6 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की, और पहली बार आईपीएल ट्राॅफी को अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

30 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया यास्तिका...

IPL 2026, Final: RCB बनाम GT फाइनल मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का रोमांचक सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। दो महीने से ज्यादा और 73 मुकाबलों के बाद, क्रिकेट...

IPL 2026 Final: अहमदाबाद में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे आरसीबी और गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

IPL 2026, Final: Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार, 31 मई को...

SM Trends: 30 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद, राजस्थान राॅयल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक वीडियो शेयर...