Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli in BGT 2024/25: बॉर्डर गावस्कर सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा? देखें आंकड़ें

Virat Kohli in BGT 202425 बॉर्डर गावस्कर सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा देखें आंकड़ें

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

Virat Kohli in BGT 2024/25: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए 2024 बेहद खराब साल रहा। वह पूरे साल अपनी खराब फॉर्म से जूझते रहे। फैंस को उम्मीद थी कि विराट 2025 में अच्छी शुरुआत करेंगे, लेकिन पुरानी कमजोरियों के कारण नया साल भी उनके लिए अब तक बेहद ही खराब रहा है।

ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों का बार-बार शिकार हो रहे कोहली 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में विराट कोहली लगातार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर आउट हुए हैं। विराट इस दौरे पर अपनी 9 में से 8 पारियों में इसी तरह आउट हुए हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि वह 2024 में की गई गलतियों को साल 2025 में सुधार नहीं सके।

सीरीज में पूरी तरह फेल हुए कोहली

विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे का पहला मैच अच्छा रहा था। पहले टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद शतक लगाया। लेकिन इसके बाद एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी के टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने साफ तौर पर निराश किया। आइए उनके इस बॉर्डर गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Series 2024-25) के आंकड़ों पर नजर डाले।

ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली की सभी पारियां (Virat Kohli all innings in Australia BGT 2024-25)

पहला टेस्ट

पहली पारी- 5 रन (12 गेंद)
दूसरी पारी- 100* रन (143 गेंद)

दूसरा टेस्ट 

पहली पारी- 7 रन (8 गेंद)
दूसरी पारी- 11 रन (21 गेंद)

तीसरा टेस्ट

पहली पारी- 3 रन (16 गेंद)

चौथा टेस्ट 

36 रन (86 गेंद)
5 रन (29 गेंद)

पांचवां टेस्ट 

17 रन (69 गेंद)
6 रन (12 गेंद)

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन (Virat Kohli in BGT 2024/25)

विराट कोहली ने 5 मैच की 9 पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था।

मैच 5
पारी 9
रन 190
औसत 23.75
स्ट्राइक रेट 47.97
100s 1
सर्वोच्च स्कोर 100*

एक सीरीज में कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज (Dismissing Kohli most times in a series)

2014- इंग्लैंड में जेम्स एंडरसन
2023- टॉड मर्फी भारत में
BGT 2024-25- ऑस्ट्रेलिया में स्कॉट बोलैंड

बॉर्डर गावस्कर सीरीज 2024-25 में विराट कोहली ने कितने बाउंड्री लगाए (Kohli Boundaries in BGT 2024-25)

चौथे- 15 

छक्के- 2 

আরো ताजा खबर

33 की उम्र में सरांश जैन का सपना हुआ पूरा, पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिली जगह

Saransh and Kartikeya (Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन ने आखिरकार अपने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारतीय टेस्ट टीम में जगह...

ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

2027 ODI World Cup (Image credit Twitter – X) आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया...

अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

Daren Sammy Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन...

31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?...