Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli-Anushka Sharma की शादी को पूरे हुए 7 साल, कपल की खूबसूरत तस्वीरों पर डालें नजर-

Virat Kohli and Anushka Sharma (Photo Source: X)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) की शादी को आज 7 साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में एक प्राईवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। दोनों ही बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में एक पावरकपल के रूप में जाने जाते हैं। आज हर कोई विराट-अनुष्का जैसा पार्टनर अपनी लाइफ में चाहता है।

विराट अपनी सफलता का श्रेय अनुष्का को देना कभी नहीं भूलते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जब पर्थ में उन्होंने इंटरनेशनल करियर का 81वां शतक ठोका, तो उन्होंने स्टैंड्स में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर सेलिब्रेट किया।

डेटिंग, शादी, और अब पैरेटिंग कपल अपनी जिंदगी का हर एक पड़वा इंजॉय कर रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की सालगिरह के मौके पर आइए आपको दोनों की खूबसूरत लवस्टोरी बताते हैं-

Virat Kohli-Anushka Sharma की खूबसूरत लव-स्टोरी-

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Virat Kohli-Anushka Sharma) 2013 में पहली बार एक शैम्पू कमर्शियल एड के दौरान मिले थे। विराट कोहली उस वक्त भारतीय क्रिकेट में नाम बना चुके थे, साथ ही अनुष्का भी बॉलीवुड की नामी हीरोइन थी।

पहली मुलाकात में ही अनुष्का को देखकर विराट घबरा गए थे और उन्होंने एक जोक मार दिया था। इस जोक के लिए सही समय नहीं था और माहौल थोड़ा बिगड़ गया था। लेकिन इसी जोक ने दोनों की जोड़ी बना दी।

Virat Kohli-Anushka Sharma

एड के बाद विराट और अनुष्का (Virat Kohli-Anushka Sharma) की नजदीकियां बढ़ने लगी। 2014 में साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद अनुष्का से मिलने कोहली उनके घर पहुंच गए थे।

Virat Kohli-Anushka Sharma

2015 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में जब मेलबर्न में विराट कोहली ने शतक जड़ा था, अनुष्का स्टेडियम में मौजूद थी। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस भी दिया था।

Virat Kohli-Anushka Sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें भी कई बार आई लेकिन हर परिस्थितियों में दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहे और चुनौतियों का सामना किया।

Virat Kohli-Anushka Sharma

आज दोनों दो खूबसूरत बच्चे एक बेटी (वामिका) और एक बेटे (अकाय) के माता-पिता हैं और एक प्यारी जिंदगी जी रहे हैं।

Virat Kohli-Anushka Sharma

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026: वनडे सीरीज के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, देखने मिलेगा युवा-अनुभव का मिश्रण

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X) भारत अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटने जा रही है। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले...

PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

Punjab Kings IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम गुरुवार...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने रचा इतिहास, टिकट बिक्री ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

ICC Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) ICC महिला T20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही इतिहास रच रहा है। इंग्लैंड और वेल्स में...