Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli: पर्थ में शतक लगाते ही विराट ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, तेंदुलकर-ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे

Virat Kohli (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार 24 नवंबर को टेस्ट क्रिकेट में 16 पारियों से चले आ रहे शतक के सूखे को समाप्त किया। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में जबरदस्त पारी  खेली और अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

इस शतक के साथ विराट भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सात शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 6 टेस्ट शतक जड़े थे। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में 7 या इससे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के जैक होब्स हैं। उन्होंने 9 शतक ऑस्ट्रेलिया में जड़े हैं। वहीं, सात शतक इंग्लैंड के वैली हेमंड ने जड़े हैं।

विराट कोहली ने इस शतक के साथ वैली हेमंड की बराबरी कर ली है। हर्बर्ट सटक्लिफ और सचिन तेंदुलकर ने 6-6 शतक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में बनाए थे। विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले मैच की पहली पारी में सिर्फ 5 रन ही बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उनके लिए मंच यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने सेट किया था। दोनों ने पहले विकेट के लिए 200 से ज्यादा रन जोड़े थे।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पडिकक्ल के आउट होने के बाद विराट ने पारी को आगे बढ़ाया और दमदार शतक जड़ा। उन्होंने 143 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30वां टेस्ट शतक पूरा किया। जैसे ही विराट कोहली ने शतक जड़ा। वैसे ही भारत ने अपनी दूसरी पारी को घोषित कर दिया। भारत ने 487/6 पर पारी घोषित की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य रखा है।

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामलें में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। ब्रैडमैन ने 29 टेस्ट शतक लगाए थे जबकि कोहली के नाम अब 30 टेस्ट शतक हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले भारतीय

7 शतक – विराट कोहली

6 शतक – सचिन तेंदुलकर

5 शतक – सुनील गावस्कर

4 शतक – वीवीएस लक्ष्मण

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 51

राहुल द्रविड़- 36

सुनील गावस्कर-34

विराट कोहली- 30

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...