Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli के संन्यास को लेकर आया बचपन के कोच का बयान, शर्मा जी के अनुसार विराट ने किया सही काम

Virat Kohli के संन्यास को लेकर आया बचपन के कोच का बयान, शर्मा जी के अनुसार विराट ने किया सही काम

Rajkumar Sharma And Virat (Image Credit- Instagram)

एक तरफ सभी फैन्स टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मना रहे थे, तभी Virat Kohli ने टी20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास का ऐलान करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। जो फैन्स जीत का जश्न मना रहे थे, वो अचानक गम में डूब गए थे और अब कोहली के बचपन के कोच यानी की राजकुमार शर्मा का भी इसे लेकर रिएक्शन सामने आया है।

आखिरी मुकाबले में रहे Virat Kohli मैन ऑफ द मैच

पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली अपने बल्ले से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की पारी खेल टीम के लिए बहुत बड़ा काम किया था। जिसके बाद Virat Kohli को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, इस अवॉर्ड को लेने के बाद ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

Virat Kohli के कोच की संन्यास को लेकर क्या है सोच?

*विराट के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने पर आया उनके कोच का बयान।
*Rajkumar Sharma बोले- विराट ने बड़े स्टेज पर प्रारूप को अलविदा कहा है।
*विराट के फैसले की प्रशंसा करता हूं, वो टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा फोकस करेंगे- शर्मा।
*साथ ही राजकुमार शर्मा ने टीम इंडिया और BCCI को वर्ल्ड कप जीतने पर दी बधाई।

इस वीडियो में Virat Kohli के कोच ने दिया है बड़ा बयान

खिताब जीतने के बाद कोहली का ये वीडियो हुआ था वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

अब विराट का WTC खिताब जीतना बाकी है बस

विराट कोहली अपने करियर में कई सारी अहम ट्रॉफी जीते है, जब भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीता था तब कोहली टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं 2013 की Champions Trophy जीतने वाली टीम में भी कोहली थे, अब वो टी20 वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं। ऐसे में अब कोहली का WTC का खिताब जीतना बाकी रह गया है, टीम इंडिया ने दो बार WTC फाइनल खेला है लेकिन दोनों बार भारत के खाते में हार आई है। एक बार भारत न्यूजीलैंड से फाइनल हारा था, तो दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया से।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...