Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli के पब के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस का एक्शन, नियम का उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ FIR

Virat Kohli के पब के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस का एक्शन नियम का उल्लंघन करने पर दर्ज हुआ FIR
(Photo Source: X)

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली मुश्किलों फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु पुलिस ने विराट कोहली के स्वामित्व वाले वन8 कम्यून पब और एमजी रोड पर कई अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ निर्धारित समय से अधिक संचालन के लिए FIR दर्ज की है। डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक, पब रात 1.30 बजे तक खुले पाए गए। जबकि उन्हें बंद करने का समय 1 बजे है।

डीसीपी सेंट्रल ने कहा है कि, ‘हमने देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक संचालित होने वाले पब के खिलाफ कार्रवाई की है। हमें तेज म्यूजिक बजाए जाने की शिकायत मिली थी। पब को रात सिर्फ 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति है, इससे आगे नहीं।’

इलाके में देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाए जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने के लिए बुक किए गए पबों में चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित वन8 कम्यून पब भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें रात में तेज संगीत बजाए जाने की भी शिकायत मिली है। जांच जारी है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहा है Virat Kohli का रेस्टोरेंट

बेंगलुरु के अलावा कोहली का ये one8 कम्यून दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते साल दिसंबर में ही बेंगलुरु ब्रांच की शुरुआत हुई थी। यह रत्नम कॉम्पलेक्स के 6वें फ्लोर पर स्थित है।

पिछले साल, तमिलनाडु के एक व्यक्ति द्वारा एक्स (X) पर एक वीडियो में यह बताने के बाद विवाद खड़ा हो गया था कि कैसे उसे ‘वेष्टी’ (एक तरह की लुंगी, जिसे दक्षिण भारतीय पुरुष अक्सर पहनते हैं) पहनने के कारण वन8 कम्यून की मुंबई शाखा में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। व्यक्ति ने कहा कि इस व्यवहार ने उसे ‘निराश’ और ‘दुखी’ कर दिया।

विराट-कोहली के स्वामित्व वाली यह रेस्टोरेंट चेन पिछले साल भी चर्चा में रही थी, जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने वन8 कम्यून को ऐसे गाने बजाने से रोक दिया था, जिन पर फोनोग्राफिक परफॉरमेंस लिमिटेड (पीपीएल) का कॉपीराइट है।

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...