
(Image Credit- Instagram)
कानपुर के क्रिकेट फैन्स Virat Kohli को बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन बारिश के कारण टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट सही से शुरू ही नहीं हो पाया है अभी तक। तो दूसरी ओर विराट से जुड़ा एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें विराट तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन खास अंदाज में उनका नाम पुकारा जा रहा है।
बारिश ने किया पूरा खेल खराब
जी हां, कानपुर में बारिश क्रिकेट प्रेमियों के लिए विलेन बन गई है, जहां कल का खेल बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। तो टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोनों टीमें मैदान तो आई थी, लेकिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं डाली गई और आज का पूरा दिन रद्द करना पड़ा। वैसे कानपुर टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, वहीं इस टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन हो गया है, अब देखना होगा की तीसरे दिन का खेल हो पाता है या नहीं।
Virat Kohli के नाम का समोसा बेचा जा रहा है कानपुर में
*कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से एक वीडियो हो रहा है एक काफी ज्यादा वायरल।
*वीडियो में एक शख्स दर्शकों के बीच विराट कोहली नाम का समोसा बेचता हुआ दिखा।
*विराट कोहली समोसा के अलावा ये शख्स लोगों को अनुष्का शर्मा नाम की पेटीज बेच रहा था।
*जिसके बाद वहां मौजूद लोग बनाने लगे मजाक और रिकॉर्ड किया इस शख्स का वीडियो।
Virat Kohli से जुड़ा ये वीडियो देख हंसी कंट्रोल नहीं होगी आपकी
A post shared by Raman Bhullar (@ramanrulzp)
मैच शुरू होने से पहले भी एक वीडियो हुआ था वायरल
जी हां, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से Virat Kohli क एक और वीडियो वायरल हुआ था, जो दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से ठीक पहले का था। इस वीडियो में विराट बल्लेबाजी अभ्यास करने के लिए जा रहे थे, इस दौरान ग्राउंड स्टाफ का एक बंदा विराट के पास पहुंचा और उस बंदे ने विराट के पैर छुए। ये सब देख खुद कोहली भी हैरान हो गए थे, इससे पहले कानपुर के लोकल खिलाड़ियों में विराट के साथ तस्वीर लेने की होड़ मच गई थी। जिसके बाद विराट ने सभी के साथ तस्वीर क्लिक करवाई थी मैदान पर।
ये था विराट का वो वायरल हुआ वीडियो
A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)
KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर
IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

