Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli के इस जेस्चर ने जीता सभी का दिल, Shakib Al Hasan को दिखा एक प्यारा गिफ्ट

Virat Kohli के इस जेस्चर ने जीता सभी का दिल Shakib Al Hasan को दिखा एक प्यारा गिफ्ट

Virat Kohli And Shakib Al Hasan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से खेलते हुए Virat Kohli के बल्ले से रन निकले या निकले, उनका क्रेज फैन्स के अलावा विरोधी टीम के खिलाड़ियों के बीच भी बना रहता है। तो दूसरी ओर खुद कोहली का भी विराट दिल है, जो समय-समय पर देखने को मिल जाता है। ऐसे ही कुछ इस बार भी हुआ है और विराट की कुछ तस्वीरें टेस्ट सीरीज के बाद सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने के साथ-साथ पसंद भी की जा रही है।

कैसी बल्लेबाजी की Virat Kohli ने इस सीरीज में?

वहीं Virat Kohli के लिए बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज बल्ले से ज्यादा खास नहीं रही, जहां वो इस सीरीज में कोई बड़ा स्कोर अपने नाम नहीं कर पाए। पहले मैच में विराट ने 6 रन और 17 रन बनाए थे, तो कानपुर टेस्ट यानी की दूसरे मैच में उनके बल्ले से पहली पारी में 47 रन निकले और दूसरी पारी में वो 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब कुछ दिनों के ब्रेक के बाद कोहली फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Virat Kohli ने Shakib Al Hasan को दिया खास गिफ्ट

*कानपुर टेस्ट मैच खत्म होने के बाद Virat Kohli ने किया काफी प्यारा काम।
*जहां विराट ने Shakib Al Hasan को गिफ्ट किया अपना एक शानदार बल्ला।
*जिसके बाद कोहली और Shakib Al Hasan के बीच काफी देर तक हुई बात।
*Shakib टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का संकेत दे चुके हैं, इसलिए कोहली ने दिया खास गिफ्ट।

Shakib Al Hasan के साथ Virat Kohli की तस्वीरें

विराट कोहली के बल्ले के साथ Shakib Al Hasan

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

नहीं लग रहा था की मैच का नतीजा आएगा

जी हां, किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि कानपुर टेस्ट का नतीजा निकल पाएगा, जिसक कारण था वहां हुई बारिश। जहां पहले दिन आधा खेल हो पाया था, उसके बाद दूसरे और तीसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया। लेकिन चौथे दिन जैसे ही खेल शुरू हुआ, रोहित की टीम ने पूरी बाजी पलट दी और 5वें दिन टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर ली।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...