
Virat Kohli and Sunil Chhetri. (Photo Source: Twitter)
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री (Sunil Chhetri), क्रिकेट के उस्ताद विराट कोहली (Virat Kohli) के बहुत बड़े फैन हैं। स्पोर्ट्स लवर और फिटनेस फ्रीक होने के कारण दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड विकसित हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में छेत्री ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के लिए अपना प्यार जाहिर किया, खास तौर पर तब जब उनके दोस्त कोहली मैदान पर होते हैं। उन्होंने माना कि वह मुख्य रूप से तब मैच देखते हैं जब कोहली मैदान पर होते हैं।
“मुझे विराट कोहली को देखना बहुत पसंद है। मुझे RCB टीम बहुत पसंद है, मैं केवल तभी मैच देखता हूं जब विराट बल्लेबाजी करते हैं।”
Sunil Chhetri said, “I love watching Virat Kohli. I love RCB, I watch only when Virat bats”. (Mashable India). pic.twitter.com/ifec2IXoLz
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 12, 2024
विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट से ले लिया है संन्यास
विराट कोहली ने हाल ही में बारबाडोस में टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद खेल के टी20 प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। विराट कोहली को पूरे टूर्नामेंट में काफी कठोर टिप्पणियां और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं क्योंकि टूर्नामेंट के अधिकांश समय में उनका सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा।
हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उनपर पूरे भरोसा दिखाया और कोहली उस समय उभरे जब उनकी टीम को उनकी सबसे अधिक जरूरत थी। पूरे टूर्नामेंट फ्लॉप रहे कोहली ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 59 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली थी जिसने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे विराट कोहली
भारतीय टीम कुछ दिन पहले श्रीलंका दौरे पर थी, जहां टीम को टी20 सीरीज में जीत मिली लेकिन वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम अब आराम कर रही है और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति दलीप ट्रॉफी के लिए टीम का चयन करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को देखते हुए सीनियर चयन समिति चाहती है कि सभी खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहे।
न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन
SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

