Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli की इतनी तारीफ कर रहे हैं कप्तान रोहित, एक बार के लिए आपको भी विश्वास नहीं होगा

Virat Kohli And Rohit (Image Credit- Instagram)

Virat Kohli और रोहित शर्मा के बीच मैदान पर गजब का तालमेल नजर आता है, दोनों एक-दूसरी की कप्तानी के अंडर खेले हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। इस बीच Star Sports ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट के 16 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में रोहित अपने पूर्व कप्तान की भर-भर के तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित की काफी अलग राय है Virat Kohli के लिए

Virat Kohli और रोहित को साथ में खेलते हुए काफी समय हो गया है, ऐसे में हिटमैन को विराट की एक-एक चीज पता है और दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। दूसरी ओर Star Sports के वीडियो में रोहित ने कहा कि- खेल को लेकर विराट की भूख और पैशन अलग लेवल पर है, वो हमेशा मैदान पर एक अलग एनर्जी के साथ आते हैं।

हिटमैन ने की जब Virat Kohli की तारीफ पर तारीफ

*Virat टीम के लिए काफी कुछ करते हैं, उनका अनुभव बहुत काम आता है-रोहित।
*’विराट सालों से इंटरनेशल क्रिकेट खेल रहे हैं, वो अनुभव बाजार से खरीदा नहींं जा सकता’।
*रोहित बोले- विराट जैसा अनुभव संघर्ष और मुश्किल परिस्थिति से हासिल होता है।
*जब आप विराट कोहली को देखेंगे, तो उनका खेल हमेशा अलग लेवल पर होगा-रोहित।

Virat Kohli को लेकर इस वीडियो में रोहित ने दिया है बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

रोहित और विराट ने कई बार किया है एक-दूसरे का बचाव

जब विराट कप्तान थे तो मीडिया रोहित से जुड़े सवाल उनसे करती थी, उस दौरान कोहली ने हमेशा हिटमैन का बचाव किया है और उन्होंने टीम का प्रमुख बल्लेबाज बताया है। साथ ही कोहली के खराब दौर के समय भी रोहित से मीडिया ने तीखे सवाल किए थे, उस दौरान रोहित ने भी विराट की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि विराट पर हमको पूरा भरोसा है। वैसे इन दोनों खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, एक साथ टी-20 इंटरनेशनल को अलविदा कहा था औ दोनों अब टीम इंडिया से सिर्फ टेस्ट के अलावा वनडे क्रिकेट खेलेंगे।

बाकी खिलाड़ियों ने भी बल्लेबाज विराट को लेकर बोली मन की बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...