
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli की जब टीम इंडिया में एंट्री हुई थी, तब किसी को भी उम्मीद नहीं कि थी समय के साथ वो क्रिकेट जगत के सुपरस्टार बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं समय के साथ-साथ विराट की बल्लेबाज के अलावा उनकी फिटनेस में भी काफी बदलाव आया, दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर Star Sports ने विराट से जुड़े कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने कई मजेदार चीजें बताई है।
अपनी डाइट को लेकर Virat Kohli क्या बोले?
सभी को Virat Kohli का फिटनेस लेवल पर पता है, ऐसे में ये खिलाड़ी अपनी डाइट भी खेल के अनुसार रखता है। एक वीडियो में कोहली ने अपने खाने को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि- मैंने फिटनेस को लेकर एक ही चुनौती का सामना किया था और वो चुनौती खाना था। जिसे देखते हुए मैंने पहले ही पता लगा लिया था कि मैं एक तरह का खाना लगातार 6 महीने तक तीनों समय खा सकता हूं, जिसे लेकर मुझे कोई परेशानी नहीं होगी।
Virat Kohli ने जब खुद से जुड़े किए कई बड़े खुलासे
*जर्सी नंबर 18 के पीछे कोई कहानी नहीं है, अंडर-19 इंडिया जर्सी पर मिला था ये नंबर-विराट।
*इन-साइड आउट फेवरेट शॉट है, सचिन और बेन स्टोक्स मेरे फेवरेट खिलाड़ी हैं-कोहली।
*बड़े कानों के कारण चीकू नाम मिला था, मैच के बाद सबसे पहला कॉल वाइफ को करता हूं।
*पैट कमिंस और जेम्स एंडरसन के खिलाफ खेलना मुझे अच्छा लगता है- विराट।
अपनी डाइट को लेकर Virat Kohli ने इस वीडियो में बात की
View this post on Instagram
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
कोहली का ये मजेदार वीडियो आपको देखना चाहिए
View this post on Instagram
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
विराट का Vision काफी अलग है बाकी खिलाड़ियों से
दूसरी ओर विराट कोहली का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने माइंड सेट को लेकर बात की है। विराट ने अपने बयान में कहा कि अगर सिर्फ प्रदर्शन ही आपका Goal है, तो एक समय के बाद आप संतुष्ट होकर मेहनत करना बंद कर देते हैं। आगे कोहली बोले कि-मेरा फोकस हमेशा से Betterment पर रहा है, एक्सीलेंस पर नहीं और एक्सीलेंस का कोई डेफिनेशन नहीं है। साथ ही इस बल्लेबाज ने कहा कि- मैं ये ही कोशिश करता आया हूं की अपने खेल में बेहतर कैसे हो सकता हूं, जिसके चलते मुझे इतने समय तक खेलने में मदद मिली है।
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप
29 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: PBKS vs RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ करते दिखे रियान पराग, देखें वीडियो!

