Skip to main content

ताजा खबर

Virat के Nickname से लेकर जर्सी नंबर तक जुड़ी है कई कहानियां, डाइट को लेकर भी कोहली नहीं करते कोई मजाक

Virat के Nickname से लेकर जर्सी नंबर तक जुड़ी है कई कहानियां, डाइट को लेकर भी कोहली नहीं करते कोई मजाक

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

Virat Kohli की जब टीम इंडिया में एंट्री हुई थी, तब किसी को भी उम्मीद नहीं कि थी समय के साथ वो क्रिकेट जगत के सुपरस्टार बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं समय के साथ-साथ विराट की बल्लेबाज के अलावा उनकी फिटनेस में भी काफी बदलाव आया, दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे करने पर Star Sports ने विराट से जुड़े कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने कई मजेदार चीजें बताई है।

अपनी डाइट को लेकर Virat Kohli क्या बोले?

सभी को Virat Kohli का फिटनेस लेवल पर पता है, ऐसे में ये खिलाड़ी अपनी डाइट भी खेल के अनुसार रखता है। एक वीडियो में कोहली ने अपने खाने को लेकर बात की, उन्होंने कहा कि- मैंने फिटनेस को लेकर एक ही चुनौती का सामना किया था और वो चुनौती खाना था। जिसे देखते हुए मैंने पहले ही पता लगा लिया था कि मैं एक तरह का खाना लगातार 6 महीने तक तीनों समय खा सकता हूं, जिसे लेकर मुझे कोई परेशानी नहीं होगी।

Virat Kohli ने जब खुद से जुड़े किए कई बड़े खुलासे

*जर्सी नंबर 18 के पीछे कोई कहानी नहीं है, अंडर-19 इंडिया जर्सी पर मिला था ये नंबर-विराट
*इन-साइड आउट फेवरेट शॉट है, सचिन और बेन स्टोक्स मेरे फेवरेट खिलाड़ी हैं-कोहली
*बड़े कानों के कारण चीकू नाम मिला था, मैच के बाद सबसे पहला कॉल वाइफ को करता हूं
*पैट कमिंस और जेम्स एंडरसन के खिलाफ खेलना मुझे अच्छा लगता है- विराट

अपनी डाइट को लेकर Virat Kohli ने इस वीडियो में बात की

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

कोहली का ये मजेदार वीडियो आपको देखना चाहिए

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

विराट का Vision काफी अलग है बाकी खिलाड़ियों से

दूसरी ओर विराट कोहली का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने माइंड सेट को लेकर बात की है। विराट ने अपने बयान में कहा कि अगर सिर्फ प्रदर्शन ही आपका Goal है, तो एक समय के बाद आप संतुष्ट होकर मेहनत करना बंद कर देते हैं। आगे कोहली बोले कि-मेरा फोकस हमेशा से Betterment पर रहा है, एक्सीलेंस पर नहीं और एक्सीलेंस का कोई डेफिनेशन नहीं है। साथ ही इस बल्लेबाज ने कहा कि- मैं ये ही कोशिश करता आया हूं की अपने खेल में बेहतर कैसे हो सकता हूं, जिसके चलते मुझे इतने समय तक खेलने में मदद मिली है। 

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...