Skip to main content

ताजा खबर

Virat और अनुष्का पहुंचे डोसा खाने, रेस्टोरेंट के स्टाफ को देकर आ गए खास गिफ्ट

Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद Virat Kohli लंदन नहीं गए, ऐसे में वो अपने परिवार के साथ मुंबई में समय बिता रहे हैं। इसी कड़ी में विराट मुंबई की एक खास जगह पहुंचे थे, इस दौरान उनकी वाइफ अनुष्का भी उनके साथ मौजूद थी। जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Virat ने एक मजेदार किस्सा किया था शेयर

हाल  ही में टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने बताया कि पहले बार जब वो सचिन तेंदुलकर से मिले थे तो क्या हुआ था। इस दौरान कोहली ने बताया कि- मैं जब सचिन सर से पहली बार मिला तो, मैं उनके पैरों में गिर गया था। आगे विराट ने कहा कि- सचिन सर पीछे हट रहे थे, लेकिन मैं भी कुछ नहीं बोल पा रहा था। मैंने उनसे कहा कि- मुझे बोला गया था कि ये सब करना पड़ता है, मैं इसीलिए कर रहा हूं। लेकिन फिर बाद में मुझे बाद में पता चला कि यह प्रैंक था, जिसमें इरफान, हरभजन और मुनाफ पटेल शामिल थे।

अनुष्का के साथ डोसा खाने पहुंचे Virat और फिर…

*मुंबई के एक रेस्टोरेंट में वाइफ अनुष्का के साथ डोसा खाने पहुंचे थे Virat।
*इस दौरान विराट और अनुष्का ने रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ में ली एक तस्वीर।
*साथ ही बल्लेबाज विराट कोहली ने एक कैप पर दिया अपना ऑटोग्राफ भी।
*रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें, बिल की तस्वीर भी डाली।

Virat और अनुष्का की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Benne (@benne.bombay)

सचिन वाला किस्सा शेयर करते हुए कोहली

Virat Kohli talking about the prank when he meets Sachin Tendulkar for the first time.

– He said “Main pairon main gir gaya Sachin Paaji ke”. ❤️😂pic.twitter.com/ocxbbvBinn

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 7, 2024

ऑस्ट्रेलिया में खुद को साबित करना होगा विराट को

टीम इंडिया ने लगातार 2 टेस्ट सीरीज खेली है, एक बांग्लादेश के खिलाफ थी और दूसरी न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ थी। इन दोनों ही सीरीज में विराट कोहली का बल्ले से प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इस दौरान उन्होंने सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी की थी। जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी, ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट को खुद को साबित करना होगा। ऐसे ही कुछ हाल कप्तान रोहित का है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट रन बनाने के लिए तरस गए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...