Skip to main content

ताजा खबर

Virat और अनुष्का ने अपने बच्चों के साथ बिताया वक्त, इस प्यारी इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ खुलासा

Virat And Anushka Sharma (Photo Source: Instagram)

हाल ही में Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की मैरिज एनिवर्सरी थी, जहां इस खास मौके पर दोनों की कोई तस्वीरें सामने नहीं आई थी। लेकिन अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुष्का ने दो ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई है और इन तस्वीरों में ये कपल खास जगह नजर आ रहा है।

Virat और अनुष्का की शादी को कितने साल पूरे हो गए?

Virat और अनुष्का ने शादी से पहले कई साल एक-दूसरे को डेट किया था, उसके बाद इस कपल ने शादी की थी। वैसे अनुष्का और विराट की शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं, इन दोनों ने 11 दिसंबर 2017 के दिन शादी की थी। विराट ने अनुष्का के साथ इटली में 7 फेरे लिए थे और उस दौरान सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद थे, साथ ही इस शादी ने हद से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी काफी समय तक।

अपने बच्चों के साथ मनाया Virat और अनुष्का ने खास दिन!

*अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं हाल ही में।
*पहली तस्वीर में नजर आ रहा है खाना, दूसरी तस्वीर में विराट के साथ दिखी अनुष्का।
*खाने वाली तस्वीर पर लिखा- सबसे अच्छा दिन, बच्चों के Playing Area की हैं तस्वीरें।
*ऐसे में कपल ने बच्चों के साथ वक्त बिता कर मनाई है शायद अपनी मैरिज एनिवर्सरी।

अनुष्का ने Virat संग शेयर की हैं ये तस्वीरें

Virat And Anushka Sharma (Photo Source: Instagram)

कोहली को मैदान पर दिखाना होगा फिर से विराट रूप

पर्थ टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक अपने नाम किया था, लेकिन फिर पिंक बॉल टेस्ट मैच में वो फ्लॉप हो गए थे। ऐसे में कोहली को तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से अपना विराट रूप दिखाना होगा, जिसके लिए ये खिलाड़ी नेट्स में कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है और उसका वीडियो भी सामने आया था। इस बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी अंतिम 11 का ऐलान कर दिया है, जहां टीम में एक बार फिर से हेजलवुड की वापसी हो गई है और वो चोट के कारण एडिलेड टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।

टीम इंडिया की इन तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...