Skip to main content

ताजा खबर

Viral Video: मेलबर्न में फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आए डेविड वॉर्नर, James Bond की उतार रहे नकल

Viral Video मेलबर्न में फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आए डेविड वॉर्नर James Bond की उतार रहे नकल

David Warner (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के बाहर होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वॉर्नर ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था। बता दें, डेविड वॉर्नर को एक्टिंग और डांस का काफी ज्यादा शौक है।

वॉर्नर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। इस बीच, वॉर्नर को हाल ही में चमकदार व्हाइट शर्ट और गोल्डन गन के साथ मेलबर्न में एक फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शूट के लिए जेम्स बॉन्ड बने डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर यारा नदी के पास एक फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आए। बता दें, फिल्म का जो सीन शूट किया जा रहा था, वह हॉलीवुड की किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं था, जिसमें एक रेड हेलीकॉप्टर, और कुछ लोग मशीन-गन पकड़े हुए नजर आए। वहीं, वॉर्नर अपने अंदर के जेम्स बॉन्ड को दिखाते हुए नजर आ रहे थे।

यहां देखें डेविड वॉर्नर का वीडियो-

डेविड वॉर्नर इसी साल तेलगु मूवी डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ एक विज्ञापन में भी नजर आए थे। एड में वार्नर और राजामौली मैच टिकट पर छूट के लिए मजाकिया बातचीत करते हुए नजर आए थे। इसके बाद फिर वॉर्नर को लीड हीरो के रूप में एसएस राजामौली की पीरियड ड्रामा की शूटिंग करते हुए दिखाया गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में वॉर्नर ने 44.6 के औसत, 70.2 के स्ट्राइक रेट से 8786 रन बनाए। 161 वनडे मैचों में 45.01 के औसत, 97.26 की स्ट्राइक रेट से 6932 रन और 110 टी20 मैचों में 33.44 के औसत, 142.48 की स्ट्राइक रेट से 3277 रन बनाए। वॉर्नर ने इंटरनेशनल करियर में 49 शतक लगाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...