Skip to main content

ताजा खबर

VIRAL VIDEO: बुची बाबू टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए दिखे श्रेयस अय्यर, की नरेन के एक्शन की कॉपी

VIRAL VIDEO बुची बाबू टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए दिखे श्रेयस अय्यर की नरेन के एक्शन की कॉपी

Shreyas Iyer (Photo Source: X)

Shreyas Iyer Imitates Sunil Narine’s Action: गौतम गंभीर जब से भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने हैं, तब से बल्लेबाजों के अंदर एक अलग खौफ देखने को मिल रहा है। दरअसल हेड कोच बनने के बाद गंभीर ने ये साफ कर दिया था कि, वो टीम में ऑलराउंडर्स को ज्यादा महत्त्व देंगे। ऐसे में अब कई बल्लेबाज भी गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर देखने को मिला है। अय्यर मंगलवार को बुची बाबू टूर्नामेंट में बॉलिंग करते हुए नजर आए।

इस मैच में श्रेयस ने ऑलराउंडर सुनील नरेन के अंदाज में बॉलिंग की। बता दें कि नरेन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हैं, जिसकी कमान अय्यर के हाथों में है। 29 वर्षीय अय्यर बुची बाबू टूर्नामेंट में में मुंबई का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट में मुंबई का मुकाबला टीएनसीए XI से हो रहा है। अय्यर ने 27 अगस्त को मैच के पहले दिन गेंदबाजी में हाथ आजमाए।

श्रेयस अय्यर ने सुनील नारायण की तरह की गेंदबाजी

अय्यर ने नरेन की तरह पहले गेंद को छुपाया और फिर फेंका। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अय्यर को नरेन की तरह बॉलिंग करते देखकर क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिए। फैंस ने लिखा कि अब भारतीय टीम में भी नरेन की कमी नहीं रहेगी।

हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग करने से अय्यर को आने वाले समय में फायदा मिलेगा। वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिकेटर नरेन तूफानी बल्लेबाजी के अलावा खतरनाक स्पिन बॉलिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने केकेआर को आईपीएल 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाई।

आपको बता दें कि टीम इंडिया के प्लेयर्स इन दिनों ब्रेक पर हैं। ऐसे में कुछ भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। बुची बाबू के बाद अय्यर जल्द ही दलीप ट्रॉफी में उतरेंगे। वह श्रीलंका दौरे पर फ्लॉप रहे थे। उन्होंने तीन वनडे मैचों में महज 38 रन बनाए थे। भारत को अगली सीरीज 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। इन दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

Shreyas Iyer Imitates Sunil Narine’s Action

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...