Skip to main content

ताजा खबर

Viral Video: क्या सच में पाकिस्तान के लोगों ने लगाए “Virat Kohli जिंदाबाद” के नारे?

(Image Credit- Instagram)

Virat Kohli का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं है, उनको दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी प्यार देते हैं। जिसका नजारा उस वक्त देखने को मिलता है, जब कोहली टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर जाते हैं, इस बीच विराट से जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान का बताया जा रहा है, जिसमें वहां के लोग विराट के नाम की माला जप रहे हैं।

सभी को Virat Kohli से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा जा रहा है, जहां सभी की नजर Virat Kohli  पर रहने वाली हैं। जहां कोहली बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए धाकड़ प्रदर्शन करते हुए आए हैं, ऐसे में फिर से उनपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वैसे हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट ने एक अर्धशतक लगाया था और वो अपनी पुरानी लय में नजर आए थे।

पाकिस्तानी लोगों ने नारा लगाया-Virat Kohli जिंदाबाद!

*पाकिस्तान से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है इस समय सोशल मीडिया पर।
*वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स-Virat Kohli जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।
*इस दौरान एक फैन ने पहनी थी RCB की जर्सी और वो टीम के लिए नारे लगा रहा था।
*पाकिस्तान के मैच के दौरान का बताया जा रहा है वायरल हुआ ये वाला वीडियो।

Virat Kohli से जुड़ा ये वीडियो हो रहा है सुपर वायरल

KOHLI KOHLI chants outside Karachi stadium after #PAKvNZ
game 🤯😍
A man even said Virat Kohli zindabad in Pakistan 😭😭

Truly face of world Cricket.#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/n7oCtMRqyc

— HARSH (@harsh_dean) February 14, 2025

Kevin Pietersen के बेटे को दिया था कोहली ने खास गिफ्ट

हाल ही में इंग्लैंड टीम ने भारत का दौरा किया था, इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली गई थी। वहीं इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी Kevin Pietersen भी भारत आए थे, जहां वो कमेंट्री टीम का हिस्सा थे। उसी समय Virat Kohli ने Kevin Pietersen के बेटे के लिए एक खास गिफ्ट दिया था, दरअसल विराट ने Pietersen के बेटे को अपनी टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की थी। जिसके बाद Kevin Pietersen ने अपने बेटे की तस्वीर विराट की जर्सी में शेयर की थी और एक काफी ज्यादा खास कैप्शन लिखा था और ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

एक नजर डालते हैं इस वाले इंस्टा पोस्ट पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kevin Pietersen MBE (@kevinpietersen)

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...