
Virat Kohli with Vamika and Akaay
भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके और वह रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। बहरहाल, सीरीज के बाद कोहली इस समय लंदन में मौजूद हैं अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।
दरअसल, कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पहली बार बेटे और बेटी की तस्वीर साझा की है। हालांकि, दोनों बच्चों के फेस को उन्होंने इमोजी से कवर कर दिया है। इस तस्वीर को देखने से यह पता चलता है कि लंदन में घूमते वक्त खींची गई हो।
इस वायरल तस्वीर में विराट कोहली ने अपने बाएं हाथ से बेटी वामिका और दाएं हाथ से बेटे अकाय को पकड़ा हुआ है। कोहली के खास दिन पर इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स ने कहा पिक्चर ऑफ द डे
यहां देखें पोस्ट-
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)
बहरहाल, विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत से शुभकामनाएं मिलीं। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रियान पराग समेत अन्य खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। विराट कोहली के लिए साल 2024 अभी तक अच्छा नहीं गुजरा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने सिर्फ 93 रन बनाए, जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है।
वहीं आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इस तरह वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

