Skip to main content

ताजा खबर

VIRAL: विराट कोहली ने फिर जीत लिया दिल, पूरी रात घर के बाहर खड़े थे फैंस और फिर…

VIRAL: विराट कोहली ने फिर जीत लिया दिल, पूरी रात घर के बाहर खड़े थे फैंस और फिर…

Virat Kohli with his Fans (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में जब उन्होंने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारी मात्रा में फैंस उन्हें देखने के लिए पहुंचे। पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था, जिसने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

रणजी मैच के बाद विराट गुरुग्राम में अपने घर में परिवार के साथ कुछ दिन बिताने के लिए पहुंचे थे। और जैसे ही यह खबर उनके फैंस को पता चली वे पूरी रात उनके घर के बाहर उनके ऑटोग्रफ के लिए खड़े रहे।

विराट कोहली ने भी फैंस के प्रति सम्मान दिखाते हुए उन्हें घर के अंदर बुलाया, बातचीत की, ऑटोग्राफ दिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। सोशल मीडिया पर विराट के उनके फैंस के साथ तस्वीरें वायरल हो रही है और लोग किंग कोहली के इस जेस्चर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें विराट कोहली और उनके फैन की तस्वीरें-

जल्द ही भारतीय टीम से जुडेंगे विराट

विराट कोहली ने लंबे समय बाद दिल्ली के लिए रणजी मैच खेला, लेकिन उनका कमबैक खास नहीं रहा। वह रेलवे के लिए मात्र 6 रन बना पाए, जबकि दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में कोहली ने पांच मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था। वहीं, साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो 10 मैचों में उनका औसत सिर्फ 25 रहा और मात्र दो 50+ पारियां खेल पाए।

विराट कोहली अब 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा बनने के लिए जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...