Skip to main content

ताजा खबर

Vijay Hazare Trophy 2024-25: बड़ौदा की टीम में नहीं मिली हार्दिक पांड्या को जगह, यहां जानें बड़ी वजह

Vijay Hazare Trophy 2024-25 बड़ौदा की टीम में नहीं मिली हार्दिक पांड्या को जगह यहां जानें बड़ी वजह

Hardik Pandya (Photo Source: X)

Vijay Hazare Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बड़ौदा टीम में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट 21 दिसंबर, शनिवार से शुरू हो रहा है। हालांकि, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन का कहना है कि स्टार ऑलराउंडर नाॅक-आउट मैचों के लिए टीम के लिए उपलब्ध हो सकता है, अगर बड़ौदा टीम प्लेऑफ में जगह बना पाती है तो।

साथ ही बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नेशनल सेलेक्टर्स ने इस बात पर जोर दिया था, अगर हार्दिक नेशनल टीम के साथ मौजूद नहीं हैं, तो वह घरेलू क्रिकेट में खेलने को महत्व दें। हाल में ही हार्दिक सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में बड़ौदा टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। SMAT 2024 में हार्दिक ने गेंदबाजी में 6 विकेट लेने के साथ कुल 246 रन बनाए थे, और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि, हार्दिक ने 19 अक्टूबर, 2023 के बाद से कोई भी 50 ओवर गेम नहीं खेला है। वह आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं हार्दिक पांड्या की बड़ौदा टीम से गैर-मौजूदगी को लेकर बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के सदस्य किरण मोरे ने क्रिकबज के हवाले से कहा- वह (हार्दिक पांड्या) नॉकआउट से खेलेंगे, उन्होंने हमें सूचित कर दिया है।

लेकिन चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को अगर ध्यान में रखें, तो हार्दिक का इस टूर्नामेंट में खेलना टीम इंडिया के नजरिए से काफी अहम था। देखने लायक बात होगी कि विजय हजारे टूर्नामेंट में ग्रुप ई में शामिल बड़ौदा हार्दिक की अनुपस्थिति में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

Vijay Hazare Trophy के लिए बड़ौदा टीम का फुल स्क्वाॅड

शाश्वत रावत, भानु पनिया, पार्थ कोहली, ज्योत्सनील सिंह, निनाद अश्विनकुमार राठवा, शिवालिक शर्मा, क्रुणाल पंड्या, महेश पिठिया, राज लिम्बानी, अतीत शेठ, विष्णु सोलंकी, बाबाशफी पठान, लुकमान मेरीवाला, भार्गव भट्ट, आकाश महाराज सिंह, अमित पासी, लक्षित टोकसिया।

আরো ताजा खबर

दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरजा Ishan Kishan का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़

Ishan Kishan hits dazzling double century in Duleep Trophy 2026 final (image via JioHotstar) सोमवार, 7 सितंबर 2026 को जबरदस्त विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।...

‘पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर है’ पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर किया बड़ा कमेंट 

Shoaib Akhtar (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। साथ ही इस बदलाव के चलते पाकिस्तानी टीम का मैन्स क्रिकेट के साथ,...

कौन हैं Kumar Kushagra? दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़कर चमके ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज

Duleep Trophy Final: Kumar Kushagra Hits Composed 101 Against South Zone in Chennai (image via X) झारखंड के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

‘न जज्बा, न लड़ने का दम’: इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एबी डिविलियर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

AB de Villiers Blames Players’ Lack of Grit for Pakistan’s Disastrous England Tour (image via X) AB de Villiers on Pakistan cricket team: इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में...