Skip to main content

ताजा खबर

Vijay Hazare Trophy जीतने के बाद क्रेजी हुए कप्तान Mayank Agarwal, ड्रेसिंग रूम में मनाया जमकर जश्न

Vijay Hazare Trophy जीतने के बाद क्रेजी हुए कप्तान Mayank Agarwal ड्रेसिंग रूम में मनाया जमकर जश्न

(Image Credit- Instagram)

Vijay Hazare Trophy का फाइनल मैच Vidarbha और Karnataka के बीच खेला गया था, जिसे Mayank Agarwal की कप्तानी वाली टीम यानी की कर्नाटक ने अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी जीत ली। वहीं इस खिताब को जीतने के बाद मयंक ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में ड्रेसिंग रूम के अंदर का नजारा देखने को मिला है।

Mayank Agarwal के लिए कमाल का रहा ये टूर्नामेंट

जी हां, बतौर कप्तान Mayank Agarwal ने Vijay Hazare Trophy अपने नाम की है, दूसरी ओर बल्लेबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। जहां मयंक ने इस टूर्नामेंट में कुल 651 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला। दूसरी ओर मयंक को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है और उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था।

ड्रेसिंग रूम से Mayank Agarwal ने शेयर की तस्वीरें

*Vijay Hazare Trophy जीतने के बाद Mayank Agarwal ने कुछ तस्वीरें शेयर की।
*इन तस्वीरों में ट्रॉफी के साथ ड्रेसिंग रूम में नजर आए Karnataka के कप्तान मयंक।
*उनकी खुशी अलग लेवल पर थी, एक तस्वीर में वो ट्रॉफी, बैट और Stump के साथ दिखे।
*Karnataka ने 36 रन से जीता था फाइनल, कैप्शन में लिखा-ये Champion वाला एहसास है।

Mayank Agarwal की तस्वीरें वायरल हो रही हैं

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarawal (@mayankagarawal)

A post shared by Mayank Agarawal (@mayankagarawal)

एक नजर डालते हैं इस खास वीडियो पर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Karun Nair ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

वहीं इस टूर्नामेंट में Karun Nair ने रनों की बारिश कर दी थी, साथ ही उन्होंने लगातार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। ऐसे में इस बार की VHT में नायर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जहां उन्होंने 5 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 779 रन अपने नाम किए और नायर को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया। दूसरी ओर सभी को उम्मीद थी की इस शानदार प्रदर्शन के बाद नायर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में चुना जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है और इस बार भी उनको निराशा ही हाथ लगी।

আরো ताजा खबर

KKR vs SRH, Top 10 Memes: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच के बाद, सोशल मीडिया के फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs SRH: Top 10 memes (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार, 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में कोलकाता...

IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त 

KKR vs SRH (Image Credit- Twitter X) कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का छठा मैच आज 2 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद, भारत को मिलेगा दूसरा 1 लाख दर्शक क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम, पढ़ें बड़ी खबर

Shri. Devendra Fadnavis along with Mumbai Cricket Association President Shri. Ajinkya Naik (image via X) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 1 लाख दर्शकों की क्षमता...

IPL 2026: ‘क्या वह ओपनिंग बैटर हैं?’ – पूर्व इंग्लैंड स्टार ने पंत की बल्लेबाजी पोजीशन पर उठाया सवाल

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स...