Skip to main content

ताजा खबर

Vijay Hazare Trophy के फाइनल की है बारी, Mayank Agarwal ने की है खास तैयारी

Mayank Agarwal (Image Credit- Instagram)

भले ही Mayank Agarwal को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहा है। साथ ही मयंक अग्रवाल Vijay Hazare Trophy में Karnataka टीम के लिए शानदार कप्तानी कर रहे हैं, दूसरी ओर उनकी टीम इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलने वाली है और उसके लिए मयंक ने जबरदस्त तैयारी की है।

Vijay Hazare Trophy में कमाल की बल्लेबाजी की है Mayank Agarwal ने

जी हां, Vijay Hazare Trophy में शानदार कप्तानी करने के अलावा Mayank Agarwal कमाल की बल्लेबाजी भी कर रहे हैं, जिससे Karnataka टीम को काफी ज्यादा फायदा हुआ है। जहां मयंक ने Vijay Hazare Trophy 2024/25 में अभी तक 9 मैच में 619 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। वैसे मयंक ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2022 में खेला था, जो टेस्ट मैच था और साथ ही वो इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में भी नहीं बिके।

बड़े फाइनल मैच से पहले Mayank Agarwal ने GYM में बहाया पसीना

*Vidarbha और Karnataka के बीच कल होगा Vijay Hazare Trophy का फाइनल।
*फाइनल मैच से पहले Karnataka के कप्तान Mayank Agarwal ने शेयर की एक रील।
*इस रील वीडियो में उत्साह से लबरेज मयंक GYM में कड़ा वर्क आउट करते हुए दिखे।
*जिसे देख फैन्स ने कमेंट कर लिया- भाई आप फाइनल मैच में शतक जरूर लगाना।

Mayank Agarwal की नई रील वीडियो आप भी देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayank Agarawal (@mayankagarawal)

Karun Nair ने भी कमाल कर VHT में

VHT के फाइनल में Vidarbha और Karnataka के बीच ट्रॉफी को लेकर जंग होगी, जहां Vidarbha टीम की कप्तानी Karun Nair कर रहे हैं। ऐसे में मयंक की तरह नायर ने भी कमाल की कप्तानी के अलावा शानदार बल्लेबाजी की है, जहां Vijay Hazare Trophy के इस सीजन में नायर ने धाड़क प्रदर्शन करते हुए 752 रन ठोक डाले हैं और 5 शतकों के अलावा उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी निकला है। ऐसे में देखना अहम होगा कि क्या इस बल्लेबाज की टीम इंडिया में वापसी होती है या नहीं।

एर नजर Karun Nair के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...