Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Virat और Rohit से मिलने के लिए मैदान में घुसा एक फैन, MCG की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

Virat Kohli With Fan (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली। मैच के दौरान एक फैन स्टैंड से निकलकर सीधे ग्राउंड में घुसा और उसने भारतीय खिलाड़ियों से मिलने की कोशिश की। पहले वह शख्स भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास पहुंचा और फिर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से मिला।

विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने मैदान में घुसा फैन

दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी के 97वें ओवर के दौरान एक फैन स्टैंड से निकलकर सीधे मैदान पर जा पहुंचा। भारतीय टीम उस समय फील्डिंग कर रही थी। शख्स ने पहले रोहित शर्मा से मिलने की कोशिश की और फिर वो विराट कोहली से मिला। हालांकि उसके बाद फैंस ने जल्द ही स्टेडियम की सिक्योरिटी ने उसे मैदान से निकालकर बाहर किया और कुछ ही देर के बाद मैच फिर से शुरू हो गया।

A FAN ENTERED THE PITCH IN MCG 🤯

– Hugged & talking with Kohli…!!! pic.twitter.com/uSRbscj9Fx

— Johns. (@CricCrazyJohns) December 27, 2024

हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब कोई फैन सिक्योरिटी को तोड़कर मैदान में मौजूद प्लेयर्स के पास गया हो। अक्सर मैदान पर इस तरह से फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों से मिलने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह से सिक्योरिटी तोड़ने के बाद उनके ऊपर एक्शन भी लिया जाता है। वहीं, मैच में रुकावट डालने के लिए उन पर कार्रवाई भी हो सकती है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में काफी ज्यादा है और आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के दौरान कई बार उनसे मिलने के लिए फैंस स्टैंड से मैदान पर पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं, एक शख्स तो इंग्लैंड में बल्ला लेकर, हेलमेट और पैड पहनकर मैदान पर उतर गया था। इस वजह से उसे बैन कर दिया गया। उस इंग्लिश फैन का नाम जार्वो था।

मैच की बात करें तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का आज यानी शुक्रवार 27 दिसंबर को दूसरा दिन है। मेलबर्न के एमसीजी में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन का खेल अहम होने वाला है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 474 रनों पर सिमट गई।

আরো ताजा खबर

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...

SM Trends: 21 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात...

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...