Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: Rashid Khan का ऐसा रूप आपने कभी नहीं देखा होगा, गुस्से में आकर बीच मैदान में साथी बल्लेबाज पर फेंका बैट

VIDEO Rashid Khan का ऐसा रूप आपने कभी नहीं देखा होगा गुस्से में आकर बीच मैदान में साथी बल्लेबाज पर फेंका बैट

Rashid Khan (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 स्टेज का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच अफगानिस्तान की टीम के लिए ‘करो या मरो’ वाला मैच है। बांग्लादेश के खिलाफ (AFG vs BAN). मैच जीतने के साथ ही अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और ऑस्ट्रेलियाई टीम T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। इसी बीच इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिस वजह से खुद कप्तान राशिद खान आग बबूला हो गए।

जब Rashid Khan ने गुस्से में फेंका अपना बल्ला

दरअसल, अफगानिस्तान की टीम की पारी 20वां ओवर चल रहा था। तंजीम हसन बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद सही से बल्ले पर नहीं आई और बल्ले का किनारा लेकर कवर्स की तरफ चली गई। राशिद ने तेजी से भागकर पहला रन पूरा किया और तेजी से दूसरा रन लेने के लिए पलटे।

लेकिन स्ट्राइक एंड पर गए करीम जनत ने दूसरा रन लेने से मना कर दिया। राशिद तब तक आधी पिच तक पहुंच चुके थे। रन से मना किए जाने के बाद राशिद इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने अपना बल्ला वहीं फेक दिया और फिर वापस अपनी क्रीज में आए। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम को दोनों ओपनर्स रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने धीमी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 59 रन जोड़े। गुरबाज 43 जबकि जादरान 18 रन बनाकर आउट हो गए। अजमतुल्लाह ने 10 रन बनाए, गुलबदीन एक और नबी सात रन बनाकर आउट हो गए।

आखिरी के कुछ ओवर्स में कप्तान राशिद बैटिंग के लिए आए। इन बचे हुए ओवर्स में राशिद ने तेजी से रन बटोरने की पूरी कोशिश की। उन्होंने 10 गेंद पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 19 रन बनाए। जबकि करीम जनत ने सात रन की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने तीन विकेट लिए, वहीं तस्कीन और मुस्तफिजुर को एक-एक विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के इस मेगा ‘रिकाॅर्ड’ को तोड़ा

DC vs MI (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल के 8वें मैच में खास और बड़े रिकाॅर्ड को...

4 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, नहीं खेल रहे हार्दिक, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग...

IPL 2026: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, नहीं खेल रहे हार्दिक, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs MI (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा...

SM Trends: 4 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल 2026 8वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले...