Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: LLC में चला इरफान का जादू, आखिरी ओवर में डिफेंड किए 12 रन, टीम को दिलाई रोमांचक जीत

VIDEO: LLC में चला इरफान का जादू, आखिरी ओवर में डिफेंड किए 12 रन, टीम को दिलाई रोमांचक जीत

Irfan Pathan (Photo Source: X)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2024 आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मैच में कोणार्क सूर्यास ओडिशा (KSO) और मणिपाल टाइगर्स (MT) की टीम आमने-सामने थी। यह एक लो स्कोरिंग मैच था। इरफान पठान की कप्तानी में कोणार्क सूर्यास ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। कप्तान इरफान ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। केएनएसओ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104/9 का स्कोर बनाया।

इस लक्ष्य के जवाब में भज्जी की अगुवाई वाली मणिपाल टाइगर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन ही जुटा सकी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान ने इस मैच में 19वें ओवर तक गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने 20वें ओवर में गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आखिरी ओवर में इरफ़ान ने डिफेंड किए 12 रन

इरफान ने आखिरी ओवर में 12 रन डिफेंड किए और एक विकेट चटकाया। वह जब बॉलिंग के लिए तब अनुरीत सिंह और ओबस पिएनार क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इरफान ने आखिरी ओवर की शुरुआत वाइड से की। उसके बाद अनुरीत ने छक्का जड़ा और इसके बाद कोणार्क की टीम थोड़ी दबाव में दिखी। हालांकि, इरफान ने इसके बाद धैर्य दिखाया और दूसरी गेंद पर सिर्फ एक रन दिया।

पिएनार ने तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। पिएनार ने चौथी और अनुरीत ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला। MT को अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन चाहिए थे और इरफान ने पिएनार को आउट कर दिया। उन्होंने इस ओवर में कुल 10 रन दिए।

मणिपाल टाइगर्स के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमटी की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और सोलोमन मीरे अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं मनोज तिवारी (2), सौरभ तिवारी (5) और एंजेलो परेरा (5) भी बड़ी पारी में खेलने में नाकाम रहे। मणिपाल टाइगर्स ने महज 21 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। इसमें असेला गुणरत्ने ने 13 रन का योगदान दिया।

हालांकि अंत में डैनियल क्रिश्चियन ने 29 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 30 जबकि पिएनार ने 24 गेंदों में दो सिक्स की बदौलत 34 रन की पारी खेली। वहीं अनुरीत 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, केएनएसओ के लिए सर्वाधिक रन इरफान (23 गेंदों में 18, तीन चौके) ने बनाए।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच...

3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी! अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

India vs England (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच 5...