Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: IPL से पहले ही RR और LSG के प्लेयर के बीच हुई लड़ाई, अंपायर ने करवाया मामला शांत

Nitish Rana & Ayush Badoni (Photo Source: X)

बुधवार को खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में फैंस को बेंगलुरु के मैदान पर गहमा-गहमी देखने को मिली। इस मैच के दौरान दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी नीतीश राणा, जो अब उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं, और दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी आपस में उलझ गए और उनके बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोमांचक मुकाबले के दौरान नीतीश राणा और दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी के बीच कहा-सुनी हुई और ये नोकझोंक बढ़ती चली गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नीतीश गेंदबाजी करने के बाद आयुष के सामने आने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें क्रीज के अंदर आने से रोक रहे थे। हालांकि अंपायर ने बीच बचाव किया और मामले को शांत करवाया।

Heated Moment between Nitish Rana and Ayush Badoni in SMAT 20 Match. pic.twitter.com/4G6u9xUKKx

— CricVik (@VikasYadav66200) December 11, 2024

मुकाबले की बात करें तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 19 रन से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। दिल्ली ने अनुज रावत की अर्धशतकीय पारी के अलावा प्रियांश रोड़ा (44) और यश धुल (42) की उपयोगी पारियों से तीन विकेट पर 193 रन बनाए। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम 174 रन पर सिमट गई।

कई प्लेयर्स के साथ हो चुकी है Nitish Rana की बहस

गौरतलब है नीतीश राणा इससे पहले भी कई खिलाड़ियों के साथ भिड़ चुके हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के ऋतिक शौकीन के साथ उनकी कहा-सुनी हुई थी। शौकीन ने केकेआर के कप्तान को जल्दी आउट कर दिया था, जिसके बाद पवेलियन लौटते समय दोनों के बीच नोकझोंक हुई थी।

आपको बता दें कि, सऊदी अरब के जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा ऑक्शन में 4.20 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद, राणा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में चले गए हैं। अब वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन से पहले बतौर अनकैप्ड बदोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...