Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: BGT 2024-25 के लिए Team India के पहले बैच ने भरी उड़ान, रोहित-कोहली-गंभीर नहीं दिखे साथ

Team India (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ कई ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे। पहला ग्रुप रविवार रात को मुंबई एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी। इस ग्रुप में कई युवा खिलाड़ी साथ नजर आए। हालांकि विराट कोहली कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर इसमें नजर नहीं आए।

BGT 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई Team India

दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें दिखाया गया है कि, टीम इंडिया के प्लेयर्स और कुछ सपोर्ट स्टाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया पर यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक नायर के साथ फोटो भी शेयर की थी। वीडियो में कुछ सपोर्ट स्टाफ के साथ आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर और यशस्वी जायसवाल बस से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

INDIAN TEAM BATCH 1 ON THE WAY TO AUSTRALIA 🇮🇳

– All the best for BGT…!!!!! pic.twitter.com/uuw5WUS7af

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 10, 2024

गौरतलब है कि, बीसीसीआई ने आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड चुना है। उनमें से कुछ प्लेयर्स जैसे अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश कुमार रेड्डी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में है। इन सभी प्लेयर्स ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला था।

वहीं गौतम गंभीर आज यानी सोमवार, 11 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे। बताया जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी रोहित शर्मा कोच के साथ नजर नहीं आएंगे। इससे काफी हद तक ये साफ हो गया है कि रोहित पहले टेस्ट में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल, किसी भी बड़े दौरे से पहले कप्तान और कोच दोनों मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं।

BGT 2024-25 के लिए Team India का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप , प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले, इस सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर्स...

ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की करारी हार झेलने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह मुश्किल समय...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

ENG vs IND: Vaibhav Sooryavanshi in Tears in Dugout After England Completes 4-0 Whitewash Against India (image via JioHotstar) शनिवार, 11 जुलाई को 15 साल के बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी...

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...