Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: AUS A के खिलाफ अजीब तरीके से आउट हुए KL Rahul, फॉर्म के बाद अब कॉन्फिडेंस हुआ गायब

KL Rahul Wicket (Photo Source: X)

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। चूंकि इस सीरीज के खत्म होने के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) खेला जाना है तो उसको ध्यान में रखते हुए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को सीरीज के दूसरे मैच में मौका दिया गया था। ध्रुव जुरेल ने तो पहली पारी में 80 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया, लेकिन केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी है।

केएल राहुल पहली पारी के बाद दूसरी इनिंग में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन ने इंडिया ए के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ केएल राहुल दूसरी पारी बेहद ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। उनकी बैटिंग को देखकर लग रहा है कि, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद फॉर्म के साथ उनके कॉन्फिडेंस में भी कमी आई है।

AUS-A के खिलाफ अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए KL Rahul

दरअसल केएल राहुल स्पिनर रोच्चिचोली की गेंद को लेग साइड में छोड़ना चाहते थे, लेकिन वह गेंद की लाइन को सही से पिक नहीं कर पाए। गेंद उनके दोनों पैरों के बीच से होते हुए विकेट पर जा लगी। वो इस मैच में जिस तरह से आउट हुए वैसे शायद ही कोई बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में आउट होता है।

इस मुकाबले की बात करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में मात्र 161 रन बनाए। इन 161 में से 80 रन जुरेल के बल्ले से निकले थे। जुरेल के अलावा पहली पारी में कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 223 रन बनाकर 62 रनों की बढ़त हासिल की।

इसके बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा। घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले अभिमन्यु ईश्वरन पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 73 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा चुकी है। अभी ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं।

“Don’t know what he was thinking!”

Oops… that’s an astonishing leave by KL Rahul 😱 #AUSAvINDA pic.twitter.com/e4uDPH1dzz

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 8, 2024

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...