Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: AUS को हराने के बाद अफगानी प्लेयर्स ने काटा बवाल, ब्रावो के साथ किया चैंपियन गाने पर डांस

Afghanistan Team (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 स्टेज का सबसे रोमांचक मुकाबला आज अफगनिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। अफगानी टीम ने इस मैच में उलटफेर करते हुए कंगारूओं को 21 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद अफगानी टीम के प्लेयर्स की ख़ुशी मानों सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। मैच जीतने के बाद जिस तरह से अफगानिस्तान के प्लेयर्स ने जश्न मनाया उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्होंने वर्ल्ड कप जीत लिए हो।

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अफगानी प्लेयर्स ने जमकर किया DJ ब्रावो गाने पर डांस

हालांकि उनका जश्न सिर्फ मैदान तक सिमित नहीं था। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद मैदान के बाहर भी जमकर इस जीत का जश्न मनाया। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मैच के बाद टीम बस में जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में DJ ब्रावो का सॉन्ग चैंपियन पर डांस कर रहे हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि इतने सारे गाने को छोड़कर अफगानी टीम इस गाना पर क्यों डांस कर रही है।

Dwayne Bravo ‘Champion’ celebrations in Afghanistan team bus. 🇦🇫 pic.twitter.com/PQEmnexV4f

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 23, 2024

आपको बता दें कि अफगानिस्तान की इस जीत के पीछे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का बहुत बड़ा योगदान है। दरअसल टी-20 वर्ल्ड कप से अफगनिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ड्वेन ब्रावो को गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया था। उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में ये उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अफगानिस्तान के लिए ये जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। अफगानिस्तान ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को हराया है, वहीं यह ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान के खिलाफ 6 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली हार है। इस जीत के बाद अब अफगानिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई है।

अगर वो अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा देते हैं और ऑस्ट्रेलिया अपना अगला मैच भारत से हार जाता है तब अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...