
Somapal Kami (Photo Source: ICC/Instagram)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 31वां मुकाबला आज 15 जून को साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच खेला गया। इस मैच में एडेन मार्करम की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 116 रनों का टारगेट नेपाल को दिया था। लेकिन नेपाल 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना पाई और साउथ अफ्रीका ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
नेपाल की टीम ने मैच तो नहीं जीता लेकिन टीम ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी वे तारीफ के काबिल है। इस बीच मैच के दौरान नेपाल के बल्लेबाज सोमपाल कामी द्वारा लगाया गया 105 मीटर का लंबा छक्का सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
19वें ओवर में सोमपाल कामी ने जड़ा गगनचुंबी छक्का
नेपाल की पारी का 19वां ओवर एनरिक नॉर्टजे ने डाला था, ओवर की दूसरी गेंद पर गेंदबाज ने कुशाल मल्ला (1) को आउट कर दिया था। जिसके बाद सोमपाल कामी क्रीज पर आए थे, अपनी पारी की पहली दो गेंदों में वह कोई रन नहीं ले पाए थे। लेकिन फिर तीसरी गेंद का सामना कर सोमपाल कामी ने square leg की ओर 105 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। इस छक्के के बाद नेपाल को जीत के लिए 10 गेंदों में 7 रन की दरकार थी। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर सोमपाल कामी फिर 2 रन ले पाने में भी कामयाब रहे थे।
यहां देखें सोमपाल कामी के छक्के का वो वीडियो-
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
आज देखने मिल सकता था फिर से एक बड़ा उलटफेर
नेपाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे। ऑटनील बार्टमैन द्वारा डाले गए इस ओवर की पहली दो गेंदों में कोई रन नहीं आए थे। जिसके बाद बल्लेबाज गुलशन झा के ऊपर दबाव बढ़ गया था, उन्होंने फिर तीसरी वाइड यॉर्कर गेंद पर ओवर कवर की तरफ एक चौका जड़ा।
अगली गेंद पर फिर गुलशन झा दो रन ले पाने में सफल रहे। ओवर की पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं आया था, जिसका मतलब अगर आखिरी गेंद पर नेपाल एक रन लेती तो सुपर ओवर हो जाता। लेकिन आखिरी गेंद पर रन लेते हुए गुलशन झा रन आउट हो गए, और साउथ अफ्रीका ने 1 रन से जीत दर्ज की।
RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो
RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI
IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा
15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

