
Phil Salt (Photo Source: Insta/ICC)
टी-20 वर्ल्ड कप में 2023 का 42वां मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट ने तूफानी पारी खेली जिस वजह से उनकी टीम को इस मैच में एकतरफा जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने इस मैच में 180 रन बनाए जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इंग्लैंड की इस रन चेज को फिल साल्ट ने उस ओवर में पूरी तरह से एकतरफा जिस ओवर में उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ 30 रन जड़ दिए। फिल साल्ट के उस ओवर के बाद इंग्लैंड के लिए जीत एकदम आसान बन गया और वेस्टइंडीज के लिए जीत की उम्मीदें बिलकुल खत्म हो गई। फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 47 गेंदों में 87 रनों की आतिशी पारी खेली।
फिल साल्ट ने रोमारियो शेफर्ड के एक ओवर में ठोक दिए 30 रन
सॉल्ट ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 5 छक्के भी लगाए। इस दौरान सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को रिमांड पर लेते हुए उनके ओवर में 30 रन मार दिए। ये घटना इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर के दौरान हुई, जब वो मजबूत स्थिति में थे और उन्हें जीत के लिए आखिरी पांच ओवरों में 40 रन चाहिए थे।
इंग्लिश पारी का 16वां ओवर करने आए शेफर्ड को सॉल्ट ने इस ओवर में मैदान के चारो ओर शॉट्स लगाए और हर गेंद पर बाउंड्री हासिल करते हुए 30 रन लूट लिए। ऑफ साइड में शानदार बाउंड्री के साथ अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद, साल्ट ने शेफर्ड की गेंद पर सीधा छक्का जड़ा।
A post shared by ICC (@icc)
इसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद पर एक शानदार अपरकट खेला, जबकि अगली दो गेंदों पर उन्होंने शानदार छक्के लगा दिए। उन्होंने ओवर का समापन शानदार तरीके से बाउंड्री के साथ किया और ओवर में 30 रन बटोरे। सॉल्ट को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने सुपर-8 राउंड की अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है और उनका नेट रनरेट भी काफी बेहतर हो गया है।
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा
Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

