Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: 47 वर्षीय ब्रेट ली ने WCL में पहले ही ओवर में पाकिस्तान चैंपियंस के कामरान अकमल को किया बेहतरीन गेंद पर आउट, देखें वीडियो

WCL 2024 (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की कातिलाना गेंदबाजी की धार 47 साल की उम्र में भी कम नहीं हुई है। बता दें कि इस समय ली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की ओर से खेल रहे हैं, जिसका पहला मैच 3 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस से हुआ।

बर्मिंघम के एजबस्टन में खेले गए इस मैच में ब्रेट ली ने पाकिस्तान चैंपियंस की पारी के पहले ओवर में ही विरोधी टीम का विकेट हासिल किया है। ली ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को 4 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

देखें ब्रेट ली के इस विकेट की वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by World Championship Of Legends | WCL (@worldchampionshipoflegends)

पाकिस्तान चैंपियंस ने 5 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान चैंपियंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन फिंच ने सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली, तो बेन डंक ने 27, कलम फर्ग्यूसन ने 26 और नाथन कुल्टर नील ने 25 रन बनाए। तो वहीं पाकिस्तान चैंपियंस की टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी को 2-2 विकेट मिले, तो सोहेल तनवीर, वहाब रियाज व सैयद अजमल को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से मिले 190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए पूर्व कप्तान यूनिस खान ने 63 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

तो अंत में मिस्बाह उल हक 46* और शाहिद अफरीदी ने 11* रन बनाए। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्रेट ली व नाथन कुल्टर नाइल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जेवियर डोहर्ती ने 1 विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...