Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: 45 महीने के बाद मिला सुंदर को टेस्ट में मौका, 7 विकेट लेकर तोड़ी कीवी बल्लेबाजों की कमर

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हॉल अपने नाम किया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल रहा। इस मैच से पहले वह इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली थी, इसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था।

पुणे टेस्ट मैच में आज पहले दिन का खेल जारी है। टेस्ट मैच के पहले दो सत्र न्यूजीलैंड के नाम रहे थे। कीवी टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस मैच में जबरदस्त शुरुआत की थी। सबसे पहले डेवोन कॉनवे ने 76 रनों की पारी खेली और उसके बाद पिछले मैच के शतकवीर रचिन रवींद्र ने इस मुकाबले में 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

वाशिंगटन सुंदर ने पुणे टेस्ट में गेंद से किया कमाल

आपको बता दें कि, पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को 259 रनों पर ऑलआउट किया। पहली पारी में भारत की तरफ से लंबे समय बाद मैदान पर उतरे वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट झटके, जबकि 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन के नाम रहे। इस तरह से भारतीय टीम के लिए सिर्फ दो गेंदबाजों ने मिलकर सभी 10 विकेट झटके।

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की पारी के 60वें ओवर की पहली गेंद पर वॉशिंटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को बोल्ड किया। रचिन सुंदर की टर्न भरी गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद उनके बैट और पैड के बीच से विकेट ले उड़ी। रचिन के बाद उन्होंने टॉम ब्लंडेल को अपना अगला शिकार बनाया।

ब्लंडेल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज सुंदर के सामने टिक नहीं पाया और अंत में पूरी टीम ताश की पत्तों की तरह बिखर गई। अब यहां से टीम इंडिया को अगर ये मैच जीतना है तो उनके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

It’s a Washington 𝙎𝙪𝙣𝙙𝙖𝙧 show at Pune! 🔥

Catch LIVE action from the 2nd #INDvNZ Test on #JioCinema, #Sports18 and #ColorsCineplex 👈#IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports pic.twitter.com/Os2Zbci76N

— JioCinema (@JioCinema) October 24, 2024

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...