Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: 2 महीने पहले जय शाह ने जो कहा था उसे रोहित की सेना ने सच कर दिखाया

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सेना ने 29 जून को बारबाडोस में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी-20 ट्रॉफी पर कब्जा किया। चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न मनाया गया। वहीं बारबाडोस में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी ने जमकर जश्न मनाया। रोहित शर्मा तो अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। चैंपियन बनने के बाद वह मैदान पर ही लेट गए और हाथ पटकने लगे। इसके अलावा विराट के गले लगकर रोए। वहीं हार्दिक पांड्या को गले लगाया और किस किया।

इन सबके बीच भारतीय कप्तान ने बारबाडोस में झंडा गाड़ा। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि टी-20 वर्ल्ड कप में हम रोहित की कप्तानी में कैरेबियन धरती पर झंडा गाड़ेंगे। और फाइनल जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऐसा ही किया।

भारत के ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारतीय झंडे को बारबाडोस के मैदान पर गाड़ा और जय शाह के बात को सही साबित किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और तमाम फैन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बारबाडोस में रोहित ने गाड़ा झंडा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा कर दी है। विराट ने पहले प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के दौरान संन्यास का ऐलान किया। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...