Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “100% वो आउट थे”- विराट कोहली के विवादित कैच को लेकर स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli & Steve Smith (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हो सकते थे। स्टीव स्मिथ ने स्लिप में विराट कोहली का एक शानदार कैच पकड़ा था। हालांकि, थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले चेक किया तो फैसला उनके पक्ष में आया। स्टीव स्मिथ ने कैच के लिए क्लेम किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने पाया था कि गेंद ने जमीन को छुआ है। थर्ड अंपायर के इस फैसले से स्टीव स्मिथ मैदान पर निराश नजर आए।

बाद में जब पहला सेशन खत्म हुआ तो उस समय फॉक्स क्रिकेट पर स्टीव स्मिथ ने यही बात कही कि, गेंद के नीचे उनका हाथ था। वे ये मानने को तैयार नहीं है कि गेंद जमीन से लगी। फॉक्स क्रिकेट की कमेंटेटर ईशा गुहा ने स्टीव स्मिथ से पहले सेशन के ठीक बाद पूछा कि मैच का पहला सत्र और पहले से ही एक विवादास्पद निर्णय। क्या आपने अपना हाथ उस गेंद के नीचे रखा था?

Virat Kohli के कैच को लेकर Steve Smith ने दिया बड़ा बयान

इस सवाल के जवाब में स्टीव स्मिथ ने कहा, “100 परसेंट। बिल्कुल भी इससे (उंगलियां गेंद के नीचे) इनकार नहीं किया जा सकता। 100 पर्सेंट, लेकिन अंपायर ने फैसला दे दिया है। हम इससे आगे बढ़ेंगे।”

“100%. No denying it whatsoever.”

Steve Smith weighs in on whether he got his hand underneath the ball in the biggest moment of the morning. #AUSvIND pic.twitter.com/bqIy8iGIRm

— cricket.com.au (@cricketcomau) January 3, 2025

गौरतलब है कि, थर्ड अंपायर जब विराट कोहली के कैच को चेक कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि, “हां, वह गेंद मैदान को छू रही थी। फैसले के लिए बड़े स्क्रीन दिखाएं।” इस पर नॉट आउट लिखा था। स्मिथ का रिऐक्शन उस दौरान भी यही था कि उन्होंने कैच पकड़ा है। हालांकि, कैच उन्होंने ऊपर फेंक दिया था, जिसे गली के फील्डर ने पकड़ा। इतना सब कुछ विराट कोहली की पारी की पहली गेंद पर ही देखने को मिला।

हलांकि विराट कोहली अपने इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। वो बाद में फिर से स्लिप में आउट हुए। विराट कोहली इस सीरीज में हर बार स्लिप में आउट हुए हैं और इसके लिए उनकी काफी आलोचना हो रही है।

আরো ताजा खबर

क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान

2011 World Cup (Image Credit- Twitter) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का महत्व और बढ़ेगा, जबकि वनडे क्रिकेट...

वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका...

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित...

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...