Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: “हम करेंगे इंसाफ…”, सूर्यकुमार यादव की इस रील ने काटा बवाल, हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

VIDEO हम करेंगे इंसाफ सूर्यकुमार यादव की इस रील ने काटा बवाल हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Suryakumar Yadav (Photo Source: Instagram)

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों पर ब्रेक पर चल रहे हैं, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। सूर्या मैदान में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और फील्डिंग से फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। सूर्या हाल में मैदान से दूर हैं तो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम रील्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करना शुरू कर दिया है।

सूर्यकुमार यादव ने शेयर की मजेदार रील

सूर्यकुमार यादव ने बुधवार (30 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर किया है। इसमें वह प्लेन से डांस करते हुए प्लेन से उतरते हुए नजर आए। बैकग्राउंड में वेलकम मूवी के फेमस कैरेक्टर मजनू (अनिल कपूर) का डायलॉग मेरे और उदय भाई के भी बड़े भाई, और गाना बज रहा है। सूर्या ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Hum karenge insaaf 🔫 (हम करेंगे इंसाफ)”

यहां देखे रील-

View this post on Instagram

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

8 नवंबर से साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया 8 नवंबर से चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है। सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद बाकी तीन मैच जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी यश दयाल और विजय कुमार वैशाक को भी स्क्वॉड में जगह मिली है।

मयंक यादव, रियान पराग और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी चोटिल रहने के चलते बाहर है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी करेंगे उन्हें भी स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...