Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: हजारों लोग, सड़कें हुई जाम, वडोदरा में कुछ इस तरह से हुआ वर्ल्ड कप चैंपियन हार्दिक पांड्या का स्वागत

VIDEO हजारों लोग सड़कें हुई जाम वडोदरा में कुछ इस तरह से हुआ वर्ल्ड कप चैंपियन हार्दिक पांड्या का स्वागत

Hardik Pandya (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का सोमवार को उनके होमटाउन गुजरात के वडोदरा में जोरदार स्वागत किया गया। 30 वर्षीय हार्दिक ने टी-20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाने के लिए एक रोड शो में भाग लिया, जहां कई फैंस उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्यक्रम में हार्दिक के भाई क्रुणाल पंड्या भी मौजूद थे।

हार्दिक पांड्या ने खुद अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “माय हर्ट यानी मेरा दिल।” वडोदरा की जनता का वे हाथ जोड़कर अभिनंदन कर रहे हैं। बता दें कि, जिस तरह से मुंबई का मरीन ड्राइव फैंस से भरा हुआ था। उसी तरह वडोदरा में हार्दिक पांड्या के लिए पूरी सड़क फैंस से भरी हुई थी। हार्दिक पांड्या ने ओपन बस में बैठकर फैंस का अभिवादन किया।

वडोदरा में फैंस ने किया हार्दिक पांड्या का भव्य स्वागत

इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम 4 जुलाई को दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद उसी शाम को मुंबई में टीम इंडिया की ओपन बस परेड हुई। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी खिलाड़ियों ने ब्रेकफास्ट किया था। वहीं, रात को बीसीसीआई ने वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया था।

इसके बाद बाकी खिलाड़ी अपने-अपने घर चले गए, लेकिन हार्दिक पांड्या मुंबई में ही रुक गए, क्योंकि उनके कुछ कार्यक्रम पहले से मुंबई में शेड्यूल थे। इसके अलावा हार्दिक हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी भी अटेंड करने पहुंचे थे, क्योंकि वे मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। इसी वजह से वे अब तक मुंबई में थे, लेकिन हाल ही में वडोदरा पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ।

आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत में हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर फेंका था, जिसमें उन्होंने डेविड मिलर को आउट करके टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...