Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Rohit Sharma का रील, SKY ने कमेंट कर लिखा ‘मुंबईचा राजा’

VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Rohit Sharma का रील SKY ने कमेंट कर लिखा मुंबईचा राजा

Rohit Sharma (Photo Source: Insta)भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया , जो सोशल मीडिया पर अब आग की तरह वायरल हो रही है। इस वीडियो में रोहित शर्मा सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स सेरेमनी में जाने के लिए तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं। बुधवार को रोहित शर्मा को अवार्ड्स समारोह में मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया, वहीं पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया।

फैंस को काफी पसंद आ रहा है Rohit Sharma का ये रील

रोहित शर्मा के इस लुक को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। रोहित के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ”ब्रो पूरा बॉलीवुड नाश्ते में खाता है।” भारत के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमेंट किया, ”मुंबईचा राजा”. सूर्यकुमार यादव को हाल ही में भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित ने जून में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया है।

रोहित की अगुवाई में भारत ने जून में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्डकप जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और रोहित ने बारबाडोस में उस जीत के साथ ही सबसे छोटे प्रारूप में अपने करियर का अंत भी कर दिया।

रोहित ने सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में साल का बेस्ट मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलने के बाद कहा, ‘‘इस टीम को बदलना और आंकड़ों, परिणामों के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करना, यह सुनिश्चित करना मेरा सपना था कि हम ऐसा माहौल बनाएं जहां लोग मैदान पर जाकर ज्यादा सोचे बिना खुलकर खेल सकें। इसी की जरूरत थी। मुझे अपने तीन स्तंभों से बहुत मदद मिली जो असल में जय शाह, राहुल द्रविड़ (और) चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर हैं।”

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को इस समारोह में मेन्स ODI बैटर ऑफ द ईयर चुना गया, वहीं 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को ‘ODI बॉलर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया। इस समारोह में यशस्वी जायसवाल को ‘मेन्स टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर’ और आर अश्विन को मेन्स टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर घोषित किया गया।

Rohit Sharma Viral Video

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...