Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: सूर्या के इस जेस्चर ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है उनकी तारीफ

Surykumar Yadav (Photo Source: X)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 135 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया। कैप्टन सूर्या की कप्तानी में ये टीम इंडिया की तीसरी टी20 सीरीज जीत है। वहीं जिस डोमिनेशन के साथ टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है उसके बाद ये जीत भारत के लिए और भी खास बनाती है।

चौथे टी20 मुकाबले में कैप्टन सूर्या को बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला क्योंकि संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने अफ्रीकी गेंदबाजों के धागे खोल दिए। हालांकि इस मैच मैच के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस सूर्या की इस अदा पर दिल हार बैठे हैं।

Surykumar Yadav के इस जेस्चर ने जीत लिया फैंस का दिल

दरअसल, मैच के दौरान जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम का विकेट गिरने पर जश्न मना रही थी तब रिंकू सिंह की इंडियन कैप मैदान पर गिर जाती है। जिस पर गलती से सूर्यकुमार यादव का पैर पड़ जाता है। लेकिन तुरंत ही सूर्या को अपनी गलती का एहसास होता है और वो कैप को उठाकर उसे चूम लेते हैं। इसके बाद वे कैप को रिंकू सिंह को लौटा देते हैं। सूर्या की देशभक्ति देखकर मैदान हर भारतीय फैंस उनकी तारीफ कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by student india (@student_india1)

संजू सैमसन और वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 93 गेंद में 210 रन की साझेदारी हुई जो भारत के लिए इस प्रारूप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही। हैदराबाद के 22 वर्षीय तिलक ने महज 47 गेंद में नौ चौके और 10 छक्के जड़े जिससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस युवा प्रतिभा को मौका देने के लिए अपने पसंदीदा बल्लेबाजी स्थान को छोड़ने का फैसला किया जो ये दर्शाता है कि वो पर्सनल माइलस्टोन से पहले टीम को रखते हैं। पहले मैच में शानदार शतक जड़ने वाले सैमसन ने 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी शतकीय पारी में छह चौके और नौ छक्के लगाए।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...