Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: साल के पहले मैच में कोहली को मिला किस्मत का साथ, गोल्डन डक पर आउट होने से बाल-बाल बचे

VIDEO साल के पहले मैच में कोहली को मिला किस्मत का साथ गोल्डन डक पर आउट होने से बाल-बाल बचे

Virat Kohli Steve Smith Catch (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की खराब शुरुआत बेहद खराब हुई है। पांचवें ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने केएल राहुल (4) को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद 8वें ओवर में स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल (10) का शिकार किया। शुभमन गिल का साथ देने विराट कोहली आए।

यह भी पढ़े:- IND vs AUS: 5th Test: स्टैट्स प्रिव्यू और इस मैच में प्लेयर्स द्वारा बनने वाले रिकार्ड्स पर डालिए एक नजर

गोल्डन डक पर आउट होने से बाल-बाल बचे Virat Kohli

आपको बता दें कि, 8वें ओवर में स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। जायसवाल स्लिप में वेबस्टर को कैच थमा बैठे। इसके बाद नंबर चार पर बैटिंग करने आए विराट कोहली पहली गेंद पर आउट होते-होते बचे। स्लिप में स्टीव स्मिथ ने शानदार एफर्ट दिखाया, मगर गेंद जमीन पर लग गई थी।

थर्ड अंपायर जो विल्सन ने फैसला लेने के लिए काफी टाइम लिया और अंत में नतीजा विराट के पक्ष में आया। विराट कोहली सीरीज में गोल्डन डक पर आउट होने से बच गए। जारी सीरीज में वैसे ही उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है अब अगर वो पहली गेंद पर आउट हो जाते तो ये जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा होता।

जारी सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शतक जरूर लगाया था उसके बाद से वो लगातार बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। इस सीरीज में विराट लगातार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं और उसके लिए उनकी काफी आलोचना हो रही है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...